फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water crisis deepens in Natkheda's 'Kutiya Wali Gali' due to power outage; low voltage compounds the trouble.

Lucknow News: बिजली गुल होने से नटखेड़ा की कुटिया वाली गली में गहराया जलसंकट, लो वोल्टेज ने बढ़ाई आफत

Mon, 31 Aug 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Natkheda's 'Kutiya Wali Gali' due to power outage; low voltage compounds the trouble.
फॉल्ट की मरम्मत करता बिजली कर्मी।
लखनऊ। आलमबाग के नटखेड़ा रोड स्थित कुटिया वाली गली में रविवार को बिजली आपूर्ति ठप होने से स्थानीय निवासियों को भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। सुबह बिजली गुल होने के कारण नलों में पानी नहीं आया, जिससे दैनिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहे। करीब साढ़े तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल जरूर हुई, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की दुश्वारियां और बढ़ा दीं।
विज्ञापन


साढ़े तीन घंटे बाद आई बिजली, फिर भी राहत नहीं

आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:15 बजे बिजली के बॉक्स में तकनीकी खराबी आने से पूरे क्षेत्र की सप्लाई अचानक ठप हो गई। इसकी सूचना तुरंत विद्युत विभाग के एसडीओ भूषण प्रधान को दी गई। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने मशक्कत के बाद सुबह करीब 10:45 बजे आपूर्ति बहाल की। हालांकि, बिजली आते ही लो-वोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई, जिससे घरों में लगे पानी के मोटर और बिजली उपकरण शो-पीस बने रहे।
विज्ञापन

पहले भी लग चुकी है बॉक्स में आग

मनीष अरोड़ा के अनुसार, इस क्षेत्र में जंक्शन बॉक्स की खराबी पुरानी समस्या है। बीते दिन भी बॉक्स में आग लगने के कारण दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आपूर्ति ठप रही थी। लाइनमैन ने अस्थायी तौर पर खराबी ठीक तो कर दी, लेकिन वोल्टेज सामान्य न होने से आए दिन किल्लत बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों और निवासियों में गुस्सा

बार-बार बिजली गुल होने और लो वोल्टेज से आहत स्थानीय व्यापारियों व निवासियों का कहना है कि इसका सीधा असर उनके कारोबार और घरेलू पानी की आपूर्ति पर पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से जंक्शन बॉक्स की तुरंत स्थायी मरम्मत कराने और वोल्टेज की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।

फॉल्ट की मरम्मत करता बिजली कर्मी।

फॉल्ट की मरम्मत करता बिजली कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed