फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power supply to 200 villages disrupted for two and a half hours due to a line fault.

Lucknow News: लाइन में फॉल्ट से ढाई घंटे गुल रही 200 गांवोंं की बिजली

Mon, 31 Aug 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 200 villages disrupted for two and a half hours due to a line fault.
नगराम में मरम्मत करता बिजली कर्मी।
नगराम। समेसी पावर हाउस से पोषित समेसी टाउन, बहरौली, मीरखनगर और नगराम समेत चारों 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति दोपहर एक बजे ठप हो गई। इन फीडरों से जुड़े करीब 200 गांवों के उपभोक्ताओं को करीब ढाई घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली निगम के जिम्मेदारों ने बताया गया कि पैनल की सीटी बदलने के लिए शटडाउन लिया गया था। सीटी बदलने के बाद फीडर चालू किया गया। लाइन में फाॅल्ट आने से आपूर्ति दोबारा ठप हो गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि यदि सीटी बदलने का कार्य शटडाउन के दौरान ही कर लिया जाता तो दोबारा बिजली बंद करने की जरूरत नहीं पड़ती। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 33 केवी इनकमिंग पैनल में मरम्मत कार्य के चलते 132 केवी खुजेहटा पावर हाउस से शटडाउन लिया गया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

खंभा टूटने से 12 घंटे गुल रही दो गांवों की बिजली
माल। गहदों फीडर से जुड़े थरी गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जंगलीश्वर महादेव मंदिर के पास बिजली का खंभा टूट गया। इससे थरी और सेखवापुर गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारियों ने दूसरा खंभा लगाया, तब करीब 12 घंटे बाद शाम 7:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई राजकुमार ने बताया कि बारिश के कारण खंभा टूट गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed