फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tribute paid to former Chief Minister on death anniversary.

Lucknow News: पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री को दी श्रद्धांजलि

Sat, 22 Aug 2026 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former Chief Minister on death anniversary.
पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर शु्क्रवार को भाजपा महानगर की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए गए। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ के व्यक्तित्व और कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र, समाज और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। सार्वजनिक जीवन में उनके दृढ़ संकल्प, स्पष्ट सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विशेष पहचान दिलाई। प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश पाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण है। इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा और विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed