{"_id":"690130220637f81cca079601","slug":"trial-ordered-in-the-case-of-death-of-a-youth-in-kathuta-lake-lucknow-news-c-13-knp1002-1445541-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कठौता झील में युवक की मौत के मामले में मुकदमे का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कठौता झील में युवक की मौत के मामले में मुकदमे का आदेश
Wed, 29 Oct 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कठौता झील में कुशल तैराक की संदिग्ध हालात में डूबने से हुई मौत के मामले में सीजेएम हृषिकेश पांडे ने मुकदमे का आदेश दिया है। युवक की मौत के बाद उसके दोस्तों का हाथ होने के आरोपों को लेकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग वाली अर्जी को सीजेएम ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने चिनहट थाना प्रभारी को आदेश दिया कि वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करें और कार्यवाही से अवगत कराएं।
इससे पहले वादी कृष्ण कुमार शुक्ला के वकील ने कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग वाली अर्जी देकर बताया कि 26 जून को वादी के पुत्र मनीष कुमार शुक्ला को उसका दोस्त अर्पित श्रीवास्तव अपने साथ जबरदस्ती बुलाकर ले गया था। काफी देर तक मनीष घर नहीं आया तो घरवालों ने उसे फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अर्पित से बात की तो उसने बताया कि मनीष कठौता झील में डूब गया है। वादी कठौता झील पहुंचे तो वहां विनय दुबे और अर्पित मौजूद थे। दोनों ने बताया कि पूर्वी जैन लखनऊ छोड़ कर जा रही थी। लिहाजा, उसके लिए पार्टी का आयोजन किया गया था। अर्पित, विनय और मनीष बोहो बार से पूर्वी जैन के फ्लैट पर जाने के लिए निकले और रास्ते में कठौता झील पर सिगरेट पीने रुके। इसी बीच मनीष झील में नहाने चला गया, जहां वह डूब गया।
अर्जी में बताया गया कि मनीष एक कुशल तैराक था और उसने कई तैराकी प्रतियोगिता भी जीती थी। लिहाजा, उसके छाती तक पानी में डूबकर मरना संदेहास्पद है। अर्जी में आरोप लगाया गया है कि तीनों आरोपियों ने उधार ली रकम वापस मांगने पर मनीष की हत्या कर दी है।