फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trees were being cut using a rope in the middle of the road, delivery boy's neck got stuck and he died

Lucknow News: बीच सड़क रस्सी बांधकर काट रहे थे पेड़, डिलीवरी बॉय की गर्दन फंसी, मौत

Wed, 16 Jul 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Trees were being cut using a rope in the middle of the road, delivery boy's neck got stuck and he died
अनुज कश्यप की मौत के बाद रोतीं उनकी मां और भाई।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। पीजीआई इलाके में मंगलवार को नगर निगम की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। दोपहर में नगर निगम की टीम वृंदावन सेक्टर नौ में पेड़ों की छंटनी कर रही थी। इसके लिए बीच सड़क पर रस्सी बांधी गई थी। रस्सी में बाइक सवार डिलीवरी बॉय मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा निवासी अनुज कश्यप (24) की गर्दन फंस गई। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वृंदावन सेक्टर नौ स्थित आवास विकास कार्यालय के पास मंगलवार दोपहर पेड़ों की कटाई-छंटाई चल रही थी। भाई दीपक ने बताया कि कटाई कर रहे नगर निगम कर्मियों ने मार्ग पर आवागमन बंद करने के लिए सौ मीटर दूर एक रस्सी बांध दी। रस्सी का एक छोर पेड़ से तो दूसरा सड़क की दूसरी ओर खंभे से बांधा गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे अनुज बाइक से फ्लिपकार्ट के सामान की डिलीवरी देने जा रहे थे। अनुज रस्सी नहीं देख सके और उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक बाइक की रफ्तार तेज थी। यही वजह है कि रस्सी घातक हो गई।
विज्ञापन


हादसे में अनुज के गर्दन से हेलमेट निकल गया और छिटक कर दूर जा गिरा। अनुज भी सड़क पर बाइक सहित गिर पड़े। यह देख वहां पेड़ काट रहे लोग अनुज की मदद के बजाए भाग निकले। अनुज काफी देर तक सड़क पर लहूलुहान पड़े रहे। राहगीरों ने अनुज को एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुज के भाई दीपक का आरोप है कि नगर निगम कर्मचारियों ने अनुज को समय रहते अस्पताल पहुंचाया होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम कर्मियों ने पेड़ की छंटनी के दौरान सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा। सड़क पर बैरिकेडिंग भी नहीं लगाई गई थी। लोगों को रोकने के लिए किसी कर्मचारी को भी तैनात नहीं किया गया। यही वजह है कि अनुज रोज की तरह रफ्तार में वहां से निकले और रस्सी में फंस गए।

पुलिस से अनुज की मौत की सूचना पाकर दीपक परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी की तो नगर निगम कर्मियों की लापरवाही के बारे में पता चला। इसके बाद परिजन नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को शांत कराकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लोग शांत हुए।

नगर निगम के उद्यान अधीक्षक शशिकांत ने बताया कि एक पेड़ दूसरे पर गिर गया था। जानकारी मिलने पर टीम पेड़ को हटाने के लिए गई थी। टीम में शामिल राम सिंह ने बताया कि जिस जगह बाइक सवार का हादसा हुआ वहां से करीब 50 मीटर दूर पेड़ गिरा था। इस दौरान कोई रस्सी नहीं बांधी गई थी। घायल युवक की उन लोगों ने मदद भी की थी।


इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक अनुज के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है। उन्होंने अभी तक तहरीर नहीं दी है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके से नगर निगम के कर्मचारी भाग निकले। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed