फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tree

पौधरोपण महाअभियान: रोपित किए गए 41 लाख 6 हजार 300 पौधे

Sun, 04 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
tree
गोंडा/करनैलगंज। पौधरोपण महाअभियान के क्रम में रविवार को जिले में 41 लाख 06 हजार 03 सौ पौधेे रोपित किए गए। आओ सब मिलकर पेड़ लगाएं के संकल्प के साथ जिले के नोडल अधिकारी/प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने तहसील करनैलगंज अन्तर्गत सकरौरा घाट, हलधरमऊ के ग्राम बटौरा बख्तावर तथा ब्लाक करनैलगंज के ग्राम पचमरी में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी/प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने तहसील करनैलगंज के ग्राम सकरौराघाट में स्व.सन्तोष कुमार शुक्ला की स्मृति में वाटिका में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी स्व. संतोष कुमार शुक्ला की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हो गई थी। सकरौरा ग्राम सभा में श्री रामजानकी मन्दिर की भूमि पर 3.0 हेक्टेयर क्षेत्र में 1875 औषधीय महत्व के पौधों का रोपण किया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए 700 मीटर की परिधि में आरसीसी खंभों पर कांटेदार तार लगाए गए हैं। रोपण किए गए पौधों में नीम 435, अर्जुन 450, जामुन 350, अमरूद 250, नीबू 150, महुआ 60, सहजन 50, पीपल 5, पाकड 10, बरगद 5, अशोक 40, हरसिंगार 10, बेल 10, मौलश्री 10, गिलोय 20, इमली 10 तथा आड्डवला 10 इस वनौषधि की स्थापना से जिले के निवासियों को एक ही जगह पर औषधीय महत्व के वन उत्पाद जैसे फल, फूल, जड़, छाल, पत्ती आदि मिल सकेंगे। बटौरा बख्तावर व पचमरी ग्राम में कोरोना संक्रमण से मृतक हुए लोगों की स्मृति में नोडल अधिकारी द्वारा डीएम व सीडीओ के साथ पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा जिले में इस वर्ष 49 लाख 47 हजार 995 पौधे रोपित कराने का लक्ष्य दिया गया है, जिसके सापेक्ष रविवार को 41 लाख 06 हजार 300 पौधे रोपित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वन विभाग द्वारा 14 लाख 58 हजार 300, पर्यावरण विभाग द्वारा 01 लाख 62 हजार, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 14 लाख 90 हजार 200, राजस्व विभाग द्वारा 01 लाख 71 हजार 400, पंचायतीराज विभाग द्वारा 1 लाख 71 हजार 400, आवास विकास द्वारा 6500, नगर विकास विभाग द्वारा 21 हजार 800, लोक निर्माण विभाग द्वारा 9900, जल शक्ति द्वारा 9900, रेशम विभाग द्वारा 20 हजार 200, कृषि विभाग द्वारा 3 लाख 20 हजार 600, पशुपालन विभाग द्वारा 5600, सहकारिता विभाग द्वारा 9800, उद्योग विभाग द्वारा 7700, ऊर्जा विभाग द्वारा 4400, माध्यमिक विभाग द्वारा 3400, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 3400, प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा 5500, श्रम विभाग द्वारा 3000, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8900, परिवहन विभाग द्वारा 3000, रेलवे द्वारा 18000, उद्यान विभाग द्वारा 01 लाख 87 हजार 900 तथा गृह विभाग द्वारा 6500 पौधे रोपित किए गए। इस दौरान सीडीओ शशांक त्रिपाठी, डीएफओ आरके त्रिपाठी, एसडीएम करनैलगंज हीरालाल, तहसीलदार बृजमोहन, एसडीओ एसपी सिंह, नायब तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता, बीडीओ करनैलगंज दिनकर विद्यार्थी, ओएसडी शिवराज शुक्ला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष ने किया पौधरोपण
बेलसर (गोंडा)। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने बेलसर के ग्राम पंचायत हरखापुर में पौध रोपण किया। पौधरोपण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लोगों को अधिकाधिक पौध रोपण करना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य रविंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान हरिवंश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्र मोहन दुबे, सतीश दुबे, मनोज मिश्र आदि उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी सदानंद चौधरी ने ग्राम पंचायत आदमपुर एपीओ मनरेगा पूनम शुक्ल माधवपुर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेलसर रज्जन बाबा ने ब्लॉक मुख्यालय पर अजीत सिंह ने महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कालेज बेलसर में एनसीसी कैडेट के साथ पौध रोपण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed