फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tree falls on high-tension wires; power and water supply disrupted for 12 hours

Lucknow News: हाईटेंशन तारों पर गिरा पेड़, 12 घंटे तक बिजली-पानी ठप

Sun, 14 Jun 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on high-tension wires; power and water supply disrupted for 12 hours
पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त बिजली के तार एवं आवागमन में हुई दिक्कत एवं अहिबरनपुर उपकेंद्र का फॉल् - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। सहादतगंज क्षेत्र में शनिवार भोर में पांच बजे आंधी-पानी के चलते एक भारी भरकम नीम का पुराना पेड़ जड़ से उखड़ कर हाईटेंशन तारों और एबीसी लाइन पर गिर गया। इससे तीन हजार घरों और दुकानदारों को 12 घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

लापरवाही का आलम यह था कि सुबह पांच बजे गिरे पेड़ के कारण टूटे तारों को सही करने का काम दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। पाल तिराहा न्यू राजाजीपुरम उपकेंद्र के नागरिकों व व्यापारियों ने बताया कि तारों पर पेड़ गिरने के कारण कुछ घरों के उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ देर बाद उपकेंद्र से बिजली बंद कर दी गई। इससे सआदतगंज के पत्थरकटा तिराहे से आलमनगर रोड, हर्षपुरम, बावली चौकी, नवीन नगर व आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।
विज्ञापन

नौ घंटे बाद आई नगर निगम टीम
सहादतगंज क्षेत्र में सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक लोग बिजली-पानी के लिए तरस गए। नगर निगम को सुबह ही सूचना दी गई लेकिन टीम नौ घंटे बाद आई। उपभोक्ताओं की बिजली देर तक प्रभावित रहने के पीछे सबसे बड़ी वजह यही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 उपभोक्ता ज्यादा देर प्रभावित : अभियंता
अधिशासी अभियंता आनंद प्रकाश वर्मा ने बताया कि सुरक्षा कारणों से हाईटेंशन लाइन को बंद किया गया था। इससे पेड़ हटने तक सभी उपभोक्ता प्रभावित हुए। दोपहर दो बजे पेड़ हटाया गया तो दूसरे सर्किट से कुछ उपभोक्ताओं की बिजली चालू कर दी गई। हालांकि 100 उपभोक्ता की बिजली शाम करीब पांच बजे चालू हो सकी।

सरोजनीनगर में पांच घंटे गुल रही बिजली
सुबह तेज हवा और बूंदाबांदी के दौरान सरोजनीनगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गई। अखिल भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने बताया कि बनी पावर हाउस से संचालित हरौनी फीडर की स्थिति बेहद खराब है। शनिवार सुबह 7 बजे बंद हुई बिजली दोपहर 12 बजे चालू हो सकी। इससे हरौनी, मिर्जापुर, लतीफनगर, बेंती समेत 50 गांवों में बिजली संकट रहा। शुक्रवार रात 8 बजे बिजली गुल होने से बंथरा गांव, किशनपुर कौड़िया, नींव, गुलाब खेड़ा सहित 30 गांव के लोग रात एक बजे तक जागते रहे।

अहिबरनपुर उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, बड़ी आबादी संकट में
अहिबरनपुर उपकेंद्र पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे 15 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा परीक्षण के बाद शनिवार देर रात हुई। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि टीजी हॉस्टल फीडर में शुक्रवार रात को आए फाॅल्ट के कारण ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ। कर्मियों ने बताया कि इससे खदरा, त्रिवेणी नगर, मदेहगंज, सीतापुर रोड, कदम रसूल इरदतनगर, मोहन मेकिन व आसपास के 25 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह तक नया ट्रांसफार्मर आ जाएगा। ट्रांसफार्मर जलने की जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है।

33 केवी केबल में धमाका, नौ घंटे गुल रही बिजली
एफसीआई उपकेंद्र क्षेत्र के पॉलीटेक्निक, बुद्धेश्वर, बड़ागांव, प्रभातपुरम, रिलायंस समेत आठ फीडर के 26 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली शनिवार को नौ घंटे तक गुल रही। करीब एक लाख आबादी को यह संकट केबल में सुबह सात बजे अचानक धमाका होने के कारण झेलना पड़ा। इस दौरान पानी का भी संकट भी रहा। सरोसा-भरोसा पावर हाउस से एफसीआई उपकेंद्र को 33 केवी लाइन के माध्यम से बिजली आपूर्ति होती है। मोहान रोड पर नहर के पास आउटडोर केबल में धमाके के बाद आग लगने से आपूर्ति बाधित हो गई। खराबी दूर करने में कर्मचारियों को कई घंटे लग गए। जेई पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शाम 4 बजे बिजली चालू हो सकी।

इन इलाकों में भी रहा संकट
- शारदानगर उपकेंद्र से चंद्रावल, माती, सीआरपीएफ गेट नंबर-3, सैनिक विहार कॉलोनी, सादुल्लाहखेड़ा, ठकुराइन खेड़ा, कमलापुर में सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक।

- माल कस्बा, नबीपनाह, गहदेव, अटारी, शंकरपुर के 75 गांवों के दो लाख आबादी की बिजली सुबह 7:25 से 10:43 बजे तक गुल।
- इंटीग्रल यूनिवर्सिटी उपकेंद्र के दो एलटी लाइन के पोल सुबह 7:15 बजे टूट गए। सुबह 9:30 तक दूसरा पोल लगाकर बिजली चालू की गई।
- दाऊदनगर उपकेंद्र से संबंधित 11 केवी मामा कॉलोनी फीडर पर सुधार कार्य के कारण दोपहर 12 बजे से एक घंटे तक आसपास इलाकों की बिजली बंद रही।

पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त बिजली के तार एवं आवागमन में हुई दिक्कत एवं अहिबरनपुर उपकेंद्र का फॉल्

पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त बिजली के तार एवं आवागमन में हुई दिक्कत एवं अहिबरनपुर उपकेंद्र का फॉल्- फोटो : अमर उजाला

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed