फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Travel in train is expensive from april

ट्रेन और विमान से सफर करते हैं तो पढ़ें खबर

Tue, 24 Mar 2015 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ।
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ। Updated Tue, 24 Mar 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
Travel in train is expensive from april

लखनऊ से मुंबई का एसी फर्स्ट का किराया 3935 रुपये है, इस पर अब 136 रुपये सर्विस टैक्स देना होगा। आईआरसीटीसी अब तक 122 रुपये सर्विस टैक्स लेता था। इसी तरह एसी सेकंड में सर्विस टैक्स 71 रुपये से बढ़कर 81 रुपये हो जाएगा।

विज्ञापन


एसी थर्ड का सर्विस टैक्स 49 से बढ़कर 56 रुपये हो जाएगा। वहीं, ट्रेन में या स्टेशन पर  खान-पान के लिए ज्यादा रकम चुकानी पड़ेगी।एक अप्रैल से लखनऊ से हावड़ा तक का रेल टिकट बनवाने पर एसी फर्स्ट का सर्विस टैक्स 99 से बढ़कर 112 रुपये, एसी सेकंड का 58 रुपये से बढ़कर 66 और एसी थर्ड का 40 से बढ़कर 45 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली के लिए एसी फर्स्ट का सर्विस टैक्स 60 की जगह 67 रुपये , एसी सेकंड का 35 से बढ़कर 40 रुपये और एसी थर्ड का 25 रुपये से बढ़कर 29 रुपये हो जाएगा। लखनऊ से चेन्नई के लिए भी किराया में सर्विस टैक्स बढ़ने से सफर महंगा हो जाएगा। एसी सेकंड का सर्विस टैक्स 89 की जगह 100 रुपये और एसी थर्ड का 60 की जगह 68 रुपये तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई जहाज का किराया इतना बढ़ जाएगा

Travel in train is expensive from april

विमान सेक्टर में बढ़ा हुआ सर्विस टैक्स का भार आम यात्रियों पर पड़ेगा। हालांकि विमान कंपनियों के बेसिक किराए के खेल के चलते सर्विस टैक्स को लेकर अब भी संशय बना हुआ है। विमान कंपनियां मांग के अनुसार अपना बेसिक किराया बढ़ा देती हैं।

इसके चलते किराए में फ्यूल चार्ज भी उसी अनुपात में बढ़ जाता है। लखनऊ से दिल्ली का 2426 रुपये के विमान टिकट पर बेसिक किराया 1526 रुपये रहता है। अगर किराया 3026 रुपये हो जाता है तो बेसिक किराया भी बढ़कर 2095 रुपये हो जाता है।

ऐसे में सर्विस टैक्स बढ़ाने पर यात्रियों को 120 से 150 रुपये तक अधिक देने पड़ सकते हैं। मुंबई, कोलकाता और बेंगलूरू के विमान यात्रियों को कम से कम 35 रुपये ज्यादा सर्विस टैक्स अदा करने होंगे।

ट्रेन और विमान पर पड़ेगी सर्विस टैक्स की मार

Travel in train is expensive from april

रेल किराया भले ही नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन सर्विस टैक्स में वृद्धि के चलते एक अप्रैल से ट्रेन में सफर और खाना महंगा हो जाएगा। बढ़े सर्विस टैक्स के कारण ट्रेन की यात्रा 15 रुपये तक महंगी हो जाएगी, वहीं बेसिक किराए में खेल कर विमान कंपनियां भी हवाई टिकट 120 रुपये तक महंगा करने की तैयारी में हैं।

आम बजट में 12.36 प्रतिशत सर्विस टैक्स को बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने की घोषणा हुई है। एक अप्रैल से सर्विस की बढ़ी हुई दर प्रभावी होगी। आईआरसीटीसी के टिकट बुक करने पर कुल किराए के 25 प्रतिशत पर 14 प्रतिशत सर्विस टैक्स लगाकर उसे अतिरिक्त रूप से चार्ज किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed