फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trauma centre and digree college will be made

ट्रॉमा सेंटर बचाएगा जान, बालिकाओं के िलए उच्च शिक्षा का इंतजाम

Sat, 26 Mar 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Trauma centre and digree college will be made
सीतापुर। जिले से योगी सरकार मंत्रिपरिषद में राज्यमंत्री का दर्जा हासिल करने वाले दो विधायकों ने जिले के विकास का प्लान बना लिया है। भले ही अभी उनको कोई विभाग आवंटित न हुआ हो। लेकिन अपने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की आधारशिला तय कर दी है। सदर से विधायक राकेश राठौर गुरु ने जहां जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने का संकल्प लिया है। वहीं, ट्रॉमा सेंटर चलवाने की बात कही है। हरगांव से विधायक सुरेश राही ने अपने आवंटित विभाग की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रों को देने का इरादा जताया है। साथ ही बाढ़ समस्या से निजाते दिलाते हुए बालिकाओं के लिए डिग्री कॉलेज खुलवाने की बात कही है। वहीं, शनिवार को विकास भवन के सामने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर मंत्री सुरेश राही ने माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

हृदय रोग विशेषज्ञ की होगी तैनाती : राकेश राठौर
स्कूटर मिस्त्री से सफर तय करके कुछ ही दिनों में राज्यमंत्री का दर्जा हासिल करने वाले राकेश राठौर गुरु ने सीतापुर शहर के लिए बेहतर प्लान तैयार किया है। राकेश राठौर कहते हैं कि जिले में करीब 20 फीसदी हृदय रोग के मरीज है। लेकिन जिला अस्पताल में इसके लिए कोई चिकित्सक नहीं है। इससे गंभीर हालात में हृदय रोग के मरीजों को लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। वहीं जिले में बना ट्रॉमा सेंटर चालू नहीं हो सका है। सबसे पहले जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती व ट्रॉमा सेंटर चालू करवाना प्राथमिकता रहेगी। फुटपाथ पर काम करने वाले लोगों को स्थाई रूप से बाजार बनवाकर उनकी वहां पर जगह दिलाई जाएगी। आटो रिक्शा के लिए शहर में रूट तय किए जाएंगे। जिन स्थानों पर जाम की अधिक समस्या रहती है। इसके लिए जिलाधिकारी से मिलकर इस जाम को दूर करने के लिए प्लान बनाया जाएगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा। जिस तरह प्रधानमंत्री कहते है न तो खाएंगे न ही खाने देगे। इसी तर्ज पर दिन रात काम करने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

मंत्री बनने के बाद विभाग मिलने के लिए लखनऊ में डारा डेरा
जिले से सदर व हरगांव विधानसभा के विधायकों को राज्यमंत्री का दर्जा मिला है। शनिवार को इन मंत्रियों को विभाग आवंटित होने की खबर थी। इससे यह दोनों मंत्री सुबह से ही लखनऊ में डेरा डाल लिया। वह विभाग हासिल करने को लेकर जतन करते रहे। उनके समर्थक भी विभाग की जानकारी करने के लिए आतुर दिखे। जब इन मंत्रियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो इन लोगों से बात नहीं हो पा रही थी। बस विधायकों का फोन उठाने वाले यह बताते रहे कि मंत्री जी अंदर कमरे में है। वह विभाग को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज खुलने से बालिकाओं को मिलेंगी बेहतर शिक्षा : सुरेश राही
हरगांव से लगातार दूसरी बार विधायक बने सुरेश राही को भी राज्यमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ है। सुरेश राही का कहना है हरगांव कस्बे का संपूर्ण विकास कार्य कराया जाएगा। हरगांव विधानसभा में कुछ गांवों में बाढ़ प्रतिवर्ष कहर मचाती है। प्रभावित गांवों में बंधा बनवाया जाएगा। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित लोगों को आवासीय व अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस इलाके में बालिका डिग्री कॉलेज न होने से उच्च शिक्षा की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में एक राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज खुलवाने का पूरा प्रयास रहेगा। जिससे बालिकाएं यहां पर बेहतर तरीके से शिक्षा ग्रहण कर सके। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लोगों को दिलाया जाएगा। योजनाओं में पूरी तरह से पारदर्शिता कायम रखने के प्रयास किए जाएंगे। राज्य सरकार की तरफ से जो भी विभाग मिलेगा। उस विभाग की सभी योजनाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाया जाएगा। किसी भी योजना में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। जनता की हर समस्या का प्राथमिकता से निदान कराकर उनके घरों में खुशियां लाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed