{"_id":"5a8154934f1c1b8c268b9c0d","slug":"trauma-center-will-not-charge-admission-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉमा सेंटर में नहीं लगेगा भर्ती शुल्क, केजीएमयू प्रशासन ने इस वजह से लिया ये निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉमा सेंटर में नहीं लगेगा भर्ती शुल्क, केजीएमयू प्रशासन ने इस वजह से लिया ये निर्णय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 12 Feb 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू, ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों को 350 रुपये भर्ती शुल्क जमा करने से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। बीपीएल के साथ अब सभी मरीजों की भर्ती नि:शुल्क की जाएगी। इसे लेकर कुलपति को अनुमोदन के लिए पत्र भेजा गया है। कुलपति की मुहर लगते ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
केजीएमयू वीसी प्रो. एमएलबी भट्ट का कहना है कि मरीजों के हित में यह निर्णय जल्द लिया जाएगा। अब तक भर्ती शुल्क 350 रुपये लिया जाता था। बीपीएल मरीजों के लिए यह व्यवस्था मुफ्त थी। ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने भर्ती शुल्क हटाने के लिए कुलपति को पत्र भेजा था। कुलपति की मुहर लगते ही भर्ती प्रक्रिया सभी मरीजों की मुफ्त हो जाएगी।
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में हाल में कैंसर पीड़ित महिला के तीमारदारों को रेजीडेंट डॉक्टरों ने पर्चा बनवाने व भर्ती शुल्क जमा करने के लिए भेज दिया था। इस दौरान काउंटर पर लंबी कतार होने से करीब आधा घंटा बीत गया और महिला की सांसें उखड़ गई थीं। इसी तरह रोजाना कई शिकायतें आने के बाद केजीएमयू प्रशासन ने भर्ती शुल्क हटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर में आने वाले सभी मरीजों को 24 घंटे मुफ्त इलाज मुहैया कराने के लिए अभी बजट का इंतजार है। शासन से बजट मिलते ही यह भी व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी। इसमें पैथोलॉजी, सीटी स्कैन, एक्स-रे समेत अन्य जांचों का शुल्क मुफ्त रहेगा।