फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transport Nagar accident: Police claims building owner underground, phone also switched off, eight died in the

ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: पुलिस का दावा बिल्डिंग मालिक अंडरग्राउंड, फोन भी बंद, हादसे में हुई थी आठ की मौत

Sun, 15 Sep 2024 11:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Sep 2024 11:47 AM IST
सार

Transport Nagar accident:सात सितंबर को लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत ढह गई थी। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। इस बिल्डिंग का मालिक अब तक फरार चल रहा है। 
 

विज्ञापन
Transport Nagar accident: Police claims building owner underground, phone also switched off, eight died in the
ट्रांसपोर्ट नगर में ढही इमारत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ट्रांसपोर्टनगर हादसे का आरोपी बिल्डिंग मालिक राकेश सिंघल अंडरग्राउंड हो गया है। उसका फोन भी बंद है। तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं, जो दबिश दे रही हैं। ये दावा पुलिस कर रही है। बाकी मामले में पुलिस अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्टनगर स्थित तीन मंजिला इमारत सात सितंबर की शाम को ढह गई थी। मलबे में दबकर दवा कारोबारी जसमीत साहनी, राजकिशोर, धीरज गुप्ता, रुद्र यादव, पंकज तिवारी, अरुण सोनकर, जगरूप और राकेश कुमार की मौत हो गई थी। 28 लोग घायल हो गए थे। चौकी इंचार्ज महेश कुमार सिंह ने बिल्डिंग मालिक राकेश सिंघल पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। डीसीपी साउथ केशव कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। मोबाइल भी बंद होने से उसे ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


आखिर तब क्या कर रही थी पुलिस
हादसे के करीब दस घंटे बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। सवाल है कि पुलिस ने उसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की थी? वक्त बीतने के साथ ही आरोपी अंडरग्राउंड हो गया है। अब पुलिस दावा कर रही है कि उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि मामले में एफआईआर तो दर्ज कर ली गई थी पर कार्रवाई सुस्त ही चल रही है, क्योंकि शुरुआत में पुलिस का कहना था कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। चूंकि बिल्डिंग का नक्शा पास था, इसलिए भी सुबूत जुटाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश सिंघल पर ही होगी कार्रवाई
जिस जमीन पर बिल्डिंग थी वह राकेश की पत्नी कुमकुम सिंघल के नाम पर है। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि क्या कुमकुम पर कार्रवाई होगी। हालांकि, ऐसा नहीं होगा। डीसीपी का कहना है कि भले ही जमीन आरोपी की पत्नी के नाम पर है, लेकिन उसकी देखरेख, निर्माण कार्य व किरायेदारी संबंधी पूरी प्रक्रिया राकेश ही कर रहे थे। इस कारण उन्हीं पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed