{"_id":"62b80304580b454672595e4d","slug":"transfers-in-transport-department-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transport Department: परिवहन निगम ने 13 परिक्षेत्र के क्षेत्रीय व सेवा प्रबंधक बदले, देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transport Department: परिवहन निगम ने 13 परिक्षेत्र के क्षेत्रीय व सेवा प्रबंधक बदले, देखें पूरी लिस्ट
Sun, 26 Jun 2022 12:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:26 PM IST
सार
यूपी के राज्य सड़क परिवहन निगम में 13 क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक और एआरएम के तबादले किए गए हैं। यहां देखें पूरी सूची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बीते शनिवार देर शाम 13 क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम), सेवा प्रबंधक (एसएम) एवं एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) की तैनाती में फेरबदल किया है। आगरा परिक्षेत्र के आरएम मनोज पुंडीर को वहां से हटा कर निगम मुख्यालय में तैनात किया गया।
विज्ञापन
उम्मीद है कि उनको प्रधान प्रबंधक बनाया जाएगा जो 30 जून को रिटायर होने वाले प्रधान प्रबंधक अनघ मिश्रा की जिम्मेदारियों को संभालेंगे। लखनऊ परिक्षेत्र कैसरबाग डिपो के एआरएम विमल राजन को अयोध्या परिक्षेत्र का प्रभारी आरएम बनाया गया है। प्रभारी एआरएम बनने वालों में राजीव शर्मा व अपराजित श्रीवास्तव भी शामिल हैं। अभी तक कैसरबाग डिपो में किसी की तैनाती नहीं की गई।
विज्ञापन
एआरएम, टीएस की तबादला सूची आज
परिवहन निगम सूत्रों ने बताया कि सोमवार को तीन साल से एक ही डिपो में जमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं यातायात अधीक्षक (टीएस) की तबादला सूची जारी होने की उम्मीद है। ये तबादले एआरएम एवं टीएस से विकल्प लेकर तैयार किये जा रहे। इससे अधिकतर को उनकी मनचाही जगह तैनाती मिल जाएगी, यदि कोई तबादला नीति का रोड़ा नहीं आया।
विज्ञापन
नाम पद वर्तमान तैनाती नव तैनाती
मनोज पुंडीर आरएम आगरा मुख्यालय
अशोक कुमार आरएम चित्रकूटधाम बांदा आगरा
केपी सिंह एसएम चित्रकूटधाम बांदा मुख्यालय
मनोज त्रिवेदी आरएम हरदोई प्रयागराज
मुकेश कुमार एआरएम चंदौली डिपो एसएम प्रयागराज
राहुल चौधरी एसएम सहारनपुर गाजियाबाद
गौरव पांडेय एसएम नोएडा सहारनपुर
अपराजित श्रीवास्तव एआरएम मुख्यालय आरएम हरदोई
विमल राजन एआरएम कैसरबाग आरएम अयोध्या
राजीव कुमार शर्मा एआरएम मुख्यालय आरएम चित्रकूटधाम बांदा
मो. परवेज खां प्रभारी आरएम अलीगढ़ प्रभारी आरएम मुरादाबाद
मनोज कुमार सिंह एसएम गाजियाबाद एसएम नोएडा
राजीव आनंद एसएम प्रयागराज एसएम कार्यशाला कानपुर