स्वास्थ्य विभाग की तबादला नीति जारी, 4 जून से 13 जून तक करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के डॉक्टरों और डेंटिस्ट के तबादले मानव संपदा सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन होंगे। इसके लिए 4 से 13 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। तबादले में नवंबर में लागू की गई न्यूनतम आधारभूत इकाई (बीएमएम) की व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा।
इसमें जिला महिला, पुरुष व संयुक्त चिकित्सालयों में मानक के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए गए थे। तबादला नीति का शासनादेश जारी करते हुए सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य वी. हेकाली झिमोमी ने इस संबंध में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को निर्देश दिए हैं।
आदेश में 2017 की तबादला नीति के अनुसार सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों को छोड़कर स्पेशलिस्ट व अन्य डॉक्टरों के तबादला करने को कहा है। नई व्यवस्था के अनुसार 16 जून को ऑनलाइन मिले आवेदनों को शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
शासनादेश में न्यूनतम आधारभूत इकाई के अनुसार मंडलीय अस्पतालों में फिजीशियन, पीडियाट्रीशियन, सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, पैथालॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, ऑर्थोपेडिक सर्जन, आई सर्जन और ईएनटी सर्जन की नियुक्ति होगी। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सात विधाओं के विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी। इसमें जनरल फिजीशियन, पीडियाट्रीशियन , सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, गायनकोलॉजिसट, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति होगी।
जिला महिला अस्पताल में इन विशेषज्ञों की तैनाती होगी जरूरी
इसी तरह जिला अस्पतालों में जनरल फिजीशियन, पीडियाट्रीशियन, सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट की तैनाती की जाएगी। जिला महिला अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती जरूरी होगी। सीएचसी पर एक-एक पीडियाट्रीशियन, एनेस्थेटिस्ट और गायकोलॉजिस्ट की तैनाती का मानक बनाया गया है।