{"_id":"5d2490228ebc3e6d03541fa3","slug":"transfer-orders-of-15-officers-of-basic-education-department-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा विभाग के 15 अधिकारियों के तबादले स्थगित करने के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा विभाग के 15 अधिकारियों के तबादले स्थगित करने के आदेश जारी
Wed, 10 Jul 2019 12:58 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग में उन्नाव के बीएसए वीके शर्मा के तबादले से शुरू हुए विवाद के बाद सभी 15 शिक्षा अधिकारियों के तबादले स्थगित कर दिए गए हैं। ये तबादले 28 जून को किए गए थे।
इन तबादलों में आगरा, बलिया, सुल्तानपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, हापुड़ और बिजनौर के बीएसए भी बदले गए थे। सूत्रों के मुताबिक उन्नाव के बीएसए का तबादला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मिर्जापुर में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर किया गया।
इससे एक प्रभावशाली जनप्रतिनिधि ने उच्च स्तर तक नाराजगी जाहिर कर तबादला निरस्त करने को कहा। लेकिन विभाग में शीर्ष स्तर पर आपसी समन्वय के अभाव से ऐसा नहीं हुआ। विभाग में तबादलों को लेकर खींचतान भी चल रही थी।
विज्ञापन
तबादलों को लेकर उठे विवाद को देखते हुए सरकार ने आखिरकार मंगलवार को तबादला आदेश स्थगित कर दिए। विभाग ने तबादला आदेश स्थगित करने के पीछे स्कूल चलो अभियान को कारण बताया है। सूची में स्थानांतरित अधिकारियों में से कई ने नए स्थानों पर ज्वाइन भी कर लिया है।