फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfer list of forest dept leaked, case filed against four.

वन विभाग में तबादला सूची लीक होने पर केस, चार पर गिरी गाज, हटाए गए

Fri, 04 Aug 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Aug 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
 transfer list of forest dept leaked, case filed against four.

वन विभाग में रेंजरों के तबादलों की सूची लीक होने के मामले में बृहस्पतिवार को हुसैनगंज कोतवाली में केस दर्ज करा दिया गया।

विज्ञापन


वन विभाग के विशेष सचिव अनिल कुमार ने ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट और आईटी एक्ट की धारा में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में 4 अफसरों को हटा दिया गया है। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही हे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तबादले की लिस्ट जारी होने से पहले ही कई रेंजरों के पास पहुंच गई थी। कुछ लोगों ने यह सूची सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दी थी। इससे शासन स्तर पर हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेन-देन के खेल की आशंका

 transfer list of forest dept leaked, case filed against four.

विभागीय सूत्रों का कहना है कि तबादलों में लंबे स्तर पर लेन-देन का खेल हुआ था। क्षेत्राधिकारियों ने दलालों के जरिए रुपये देकर मनचाही जगहों पर स्थानांतरण कराया था।

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने काम पक्का होने की सूचना देने के लिए सूची जारी होने से पहले ही दलालों तक पहुंचा दी। दलालों ने यह लिस्ट उन क्षेत्राधिकारियों को भेजी, जिनसे रुपये लेकर तबादले किए गए थे।

अनुभाग अधिकारी हटाए
सूची लीक होने के मामले में वन विभाग के अनुभाग तीन के सेक्शन ऑफिसर, दो निजी सचिव और एक समीक्षा अधिकारी को हटा दिया गया है। तबादला सूची लीक होने पर वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कड़ी नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed