{"_id":"5be725c6bdec22694a53cf14","slug":"transfer-in-police-department-after-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, कप्तान व ऊपरी रैंक के अफसरों में होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, कप्तान व ऊपरी रैंक के अफसरों में होगा बदलाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के बाद पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी है। इसमें कई जिलों के पुलिस कप्तान और उससे ऊपरी रैंक के अधिकारियों में बदलाव किया जाएगा। इसमें कम से कम एक दर्जन से अधिक जिलों के पुलिस कप्तानों के कार्य क्षेत्रों में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय और गृह विभाग के सूत्रों का कहना है कि कई जिलों के पुलिस कप्तानों के संबंध में शिकायतें हैं और कुछ को उनके अच्छे काम का इनाम दिया जाना है। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव से पहले नए अधिकारियों को जिलों में भेजा जाए और वे क्षेत्र को कायदे से समझ सकें।
विज्ञापन
अभी तक त्योहारों के कारण तबादलों पर निर्णय नहीं हो पा रहा था। वहीं, प्रमोशन पाए एक दर्जन से अधिक पुलिस अफसरों को भी नई तैनाती का इंतजार है। लगभग तीन माह पूर्व 23 पीपीएस अफसरों को प्रमोशन देकर आईपीएस बनाया गया था। उनमें से केवल सात लोगों को ही तैनाती मिली है। शेष अभी अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
2013 बैच के भी कई ऐसे आईपीएस हैं जो अभी अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में अलग-अलग जिलों में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में इन अफसरों की ही संख्या 25 से ज्यादा है। कुछ ऐसे जिले भी हैं जहां के स्थानीय नेता संबंधित अधिकारी से नाराज हैं और शिकायत शासन तक पहुंचा रहे हैं।
माना जा रहा है कि लगभग 35 से 40 पुलिस अधीक्षक रैंक के अफसरों को नई तैनाती दी जाएगी। इसके अलावा, एडीजी, आईजी व डीआईजी रैंक के भी कुछ अफसर इस सूची में शामिल हो सकते हैं।