फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trains to chennai will be effected from 31 March

Indian Railway: 31 मार्च से प्रभावित होंगी चेन्नई की ट्रेनें, कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे

Thu, 23 Mar 2023 02:54 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Mar 2023 02:54 PM IST
सार

31 मार्च से 25 अप्रैल तक कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। चेन्नई सेंट्रल-बेसिन ब्रिज जंक्शन के बीच पुल की मरम्मत की जाएगी जिसके मद्देनजर ये बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
Trains to chennai will be effected from 31 March
- फोटो : social media

विस्तार

रेलवे प्रशासन चेन्नई सेंट्रल-बेसिन ब्रिज जंक्शन के बीच पुल की मरम्मत कराएगा। इसके चलते 31 मार्च से 25 अप्रैल तक चेन्नई जाने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। 31 मार्च, दो, छह, सात, नौ, 13, 14, 16, 20 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली गोरखपुर कोच्चुवेली एक्सप्रेस पेरंबूर स्टेशन होकर चलेगी। दो और चार अप्रैल को कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस चेन्नई बीच स्टेशन होकर चलेगी।

विज्ञापन


चार, 11 एवं 18 अप्रैल को चलने वाली बरौनी एर्नाकुलम एक्सप्रेस पेरंबूर स्टेशन होकर चलेगी। पांच, नौ , 11, 12, 16, 18, 19, 23 एवं 25 अप्रैल को चलने वाली कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस चेन्नई सेंट्रल न आकर पेरंबूर होकर चलेगी। 14 एवं 21 अप्रैल को चलने वाली एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस भी इसी रूट से चलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र: बोले, छह साल पहले कोई मानता ही नहीं था कि यूपी कभी सुधरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उप मुख्यमंत्री केशव बोले, मेरे खिलाफ किसी भी हद तक जा सकते हैं अखिलेश यादव


ये ट्रेनें भी बदले रूट से चलेंगी
पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के जीवधारा-पीपरा-चकिया स्टेशनों के बीच डबलिंग के कारण 29 मार्च तक बिहार की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 27, 28 एवं 29 मार्च को चलने वाली मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली होकर चलेगी।

26, 27, 28 एवं 29 मार्च, को चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस इसी मार्ग से चलेगी। 27 मार्च को चलने वाली मुजफ्फरपुर देहरादून एक्सप्रेस भी मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलेगी। 27, 28 एवं 29 मार्च को चलने वाली दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज होकर चलेगी। 26, 27, एवं 28 मार्च को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस संचालित होगी। 
25 एवं 27 मार्च को चलने वाली अवध एक्सप्रेस सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। 27, 28 एवं 29 मार्च को बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस और 27 मार्च को चलने वाली मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली होकर लखनऊ आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed