{"_id":"58b543a14f1c1b9c188306ee","slug":"trains-flights-crisis-during-holi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर बाहर जाने की सोच रहे हैं तो जरूर पढ़ लें यह खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर बाहर जाने की सोच रहे हैं तो जरूर पढ़ लें यह खबर
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी की स्थिति पैदा हो गई है, वहीं हवाईजहाज के टिकट भी महंगे हो गए हैं। ऐसे में दिल्ली, मुंबई से लखनऊ आने और होली बाद वापस लौटने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन व लखनऊ जंक्शन से दिल्ली व मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग के बावजूद तेजी से टिकट बुक हो रहे हैं। हालांकि, स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन रुटीन ट्रेनों में ही सीटों की जबर्दस्त मारामारी है।
विज्ञापन
ट्रेनों में जहां सीटों को लेकर मारामारी है, वहीं हवाईजहाज में सीटें तो उपलब्ध हैं, पर किराया महंगा हो गया है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो दबाव कम करेंगी।
विज्ञापन
वहीं होली पर कामाख्या से आनंद विहार के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। ट्रेन संख्या 02503 कामाख्या आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 8 व 15 फरवरी को कामाख्या से सुबह दस बजे चलकर अगली रात साढ़े नौ बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 02504 आनंद विहार कामाख्या साप्ताहिक ट्रेन 10 व 17 मार्च को आनंद विहार से सुबह सवा पांच बजे चलकर अगली शाम साढ़े सात बजे कामाख्या पहुंचेगी।
ट्रेन कटिहार, बरौनी, छपरा, बलिया, वाराणसी, लखनऊ व मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सेकंड एसी का एक, थर्ड एसी के चार, स्लीपर के आठ, जनरल के छह व दो सेकंड कम लगेजयान लगाए जाएंगे।
देखें, ट्रेनों का हाल
डेमो
- फोटो : demo pic
वेटिंग: लखनऊ से मुंबई की ट्रेनों का हाल
14 मार्च 15 मार्च 16 मार्च
पुष्पक एक्सप्रेस 51 61 47
कुशीनगर एक्सप्रेस 15 27 21
लखनऊ जंक्शन एलटीटी एक्सप्रेस 29 - 16
राजधानी से दिल्ली
एसी एक्सप्रेस 309 234 159
शताब्दी एक्सप्रेस 234 162 -
लखनऊ मेल 181 131 64
फैजाबाद दिल्ली एक्स. 34 30 12
हवाई यात्राः लखनऊ से मुंबई
14 मार्च 15 मार्च 16 मार्च
इंडिगो 7825 8179 7106
जेट एयरवेज 8048 8048 7784
गो एयर 7352 7852 5821
राजधानी से दिल्ली
इंडिगो 5584 5902 4629
जेट एयरवेज 5692 6644 4684
गो एयर 4842 5926 4575
(नोट: किराया रुपये में)
14 मार्च 15 मार्च 16 मार्च
पुष्पक एक्सप्रेस 51 61 47
कुशीनगर एक्सप्रेस 15 27 21
लखनऊ जंक्शन एलटीटी एक्सप्रेस 29 - 16
राजधानी से दिल्ली
एसी एक्सप्रेस 309 234 159
शताब्दी एक्सप्रेस 234 162 -
लखनऊ मेल 181 131 64
फैजाबाद दिल्ली एक्स. 34 30 12
हवाई यात्राः लखनऊ से मुंबई
14 मार्च 15 मार्च 16 मार्च
इंडिगो 7825 8179 7106
जेट एयरवेज 8048 8048 7784
गो एयर 7352 7852 5821
राजधानी से दिल्ली
इंडिगो 5584 5902 4629
जेट एयरवेज 5692 6644 4684
गो एयर 4842 5926 4575
(नोट: किराया रुपये में)