फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   trains crisis during chhath puja

छठ पूजा पर बिहार की ट्रेनें फुल, हवाई किराया पहुंचा 30 हजार

Tue, 24 Oct 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Oct 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
trains crisis during chhath puja
डेमो - फोटो : डेमो
दीपावली की भीड़ अभी रेलवे स्टेशन से छटी नहीं है कि छठ पूजा को लेकर सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। लखनऊ से पटना, गया व मुजफ्फरपुर जैसे बड़े शहरों को जाने वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। उधर लखनऊ से पटना तक हवाईजहाज का किराया भी 30 हजार रुपये तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


त्योहारों पर ट्रेनों में कन्फर्म सीटों को लेकर यात्रियों की मशक्कत शुरू हो गई है। लखनऊ से पटना की ओर जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस हो या फिर फरक्का। हिमगिरी या फिर श्रमजीवी। सभी ट्रेनों में सीटों की मारामारी चल रही है। ऐसे ही लखनऊ से गया और मुजफ्फरपुर की ट्रेनें भी खाली नहीं है। लखनऊ में बड़ी संख्या में पूर्वांचल व बिहार के लोग रहते हैं, जो छठ पूजा पर अपने घर जाते हैं।
विज्ञापन


चूंकि, 24 अक्तूबर से छठ शुरू हो जाएगा, इसलिए ट्रेनों में बम्पर भीड़ है। एसी से लेकर स्लीपर और जनरल क्लास तक में बैठने को जगह नहीं मिल रही है। कमोबेश यही हाल वापसी की ट्रेनों का भी है। लखनऊ से पटना जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस में 24 व 25 अक्तूबर को थर्ड एसी में क्रमश: 21 व छह वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फरक्का में 24 को आठ व 26 को चार वेटिंग है। हरिद्वार हावड़ा एक्सप्रेस में वेटिंग 25 व 15 है। हिमगिरी (12332) में यह 24 अक्तूबर को 15 व 26 को सात है। अकालतख्त एक्सप्रेस में वेटिंग क्रमश: 20 व 48 है। श्रमजीवी एक्सप्रेसमें यह 24 और 17 व अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस में सात व छह है।

 

देखें, हवाई जहाज का किराया

trains crisis during chhath puja
डेमो - फोटो : डेमो
दूसरी ओर लखनऊ से गया जाने वाली प्रमुख ट्रेन दून एक्सप्रेस (13010) में वेटिंग 28 व 17 है। गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में यह 19 व 13 है। नीलांचल (12876) में 24 को वेटिंग 24 व 27 अक्तूबर को 18 है। कोलकाता एक्सप्रेस (13152) में यह 19 व 13 है। इसी क्रम में लखनऊ से मुजफ्फरपुर के लिए साबरमती एक्सप्रेस में वेटिंग 27 अक्तूबर को नौ है।

वैशाली एक्सप्रेस (12554) में 25 अक्तूबर को वेटिंग 65 है। बाघ एक्सप्रेस (13070) में 24 व 25 अक्तूबर की वेटिंग 58 व 41 है। लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस में 24 व 10 और अवध आसाम एक्सप्रेस (15910) में वेटिंग 21 व 15 पहुंच गई है। यह स्थिति तो ट्रेनों की है। जबकि हवाईजहाज में भी यात्रियों को सीट मिलनी दूभर हो रही है।

यह है हवाईजहाज का किराया
विमान                24 अक्तूबर          25 अक्तूबर
एयर इंडिया            29,954             21,554
जेट एयरवेज          15,107             12,797
इंडिगो                  6,417               5,735

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी से पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट के लिए जो सस्ती, किफायती व डायरेक्ट फ्लाइटें चलाई जा रही हैं, उनमें भी यात्रियों को सीटें मिलनी मुश्किल हो रही हैं। दूसरे, उसका किराया भी आसमान छू रहा है। इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट का टिकट 24 अक्तूबर को 6,417 रुपये व 25 को 5,735 रुपये में बिक रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed