फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trains are running full during Holi tickets are not available even on Tatkal air travel also become expensive

होली का सफर: न ट्रेन में मिली जगह, न तत्काल ने दिया साथ; हवाई सफर भी हुआ महंगा, घर जाने को अधर में लटके यात्री

Sun, 01 Mar 2026 10:10 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 01 Mar 2026 10:10 AM IST
सार

यात्रियों के लिए होली का सफर मुसीबतों भरा है। न ट्रेन में जगह मिल रही है और न ही तत्काल ने साथ दिया। हवाई सफर भी काफी महंगा हो गया है। घर जाने वाले यात्री अधर में लटके हैं। बस ही एकमात्र सहारा दिख रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Trains are running full during Holi tickets are not available even on Tatkal air travel also become expensive
होली नजदीक आने के साथ चारबाग स्टेशन पर बढ़ गई है यात्रियों की भीड़।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट से लखनऊ आने वाले यात्रियों की भीड़ शनिवार से उमड़नी शुरू हो गई। पुष्पक और एलटीटी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। रेगुलर टिकट न मिलने पर यात्रियों ने तत्काल कोटे का सहारा लिया, लेकिन वहां भी भारी मायूसी हाथ लगी।

विज्ञापन


दिल्ली और मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में शनिवार को तत्काल कोटे की कुल 285 सीटें उपलब्ध थीं, लेकिन आम यात्रियों को केवल 32 कन्फर्म टिकट (24 स्लीपर और 8 एसी) ही मिल सके। यात्रियों का आरोप है कि अधिकांश टिकटों पर दलालों ने कब्जा जमा लिया। रविवार को भीड़ और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

वेटिंग लिस्ट ने बढ़ाई चिंता

मुंबई से आने वाली कुशीनगर, पुष्पक और अवध एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में स्लीपर की वेटिंग 120 और थर्ड एसी में 85 के पार पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली से आने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 150 और थर्ड एसी में 110 तक दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई सफर भी हुआ महंगा

ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण यात्रियों को हवाई यात्रा का विकल्प चुनना पड़ा, जिससे विमानों के किराये में भारी उछाल आया है। दिल्ली-लखनऊ का टिकट 8,281 से लेकर 12,360 रुपये तक बिके। वहीं, मुंबई-लखनऊ का किराया 18,000 रुपये तक पहुंच गया। बंगलूरू, हैदराबाद और कोलकाता से आने वाली उड़ानों के दाम भी ऊंचे रहे, हालांकि यात्रियों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कुछ राहत रही।

बसों में आज उमड़ेगी भीड़

होली पर लखनऊ से पूर्वांचल के जिलों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ रविवार को बसों में उमड़ेगी। लखनऊ से गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, बलिया, मऊ आदि जिलों के लिए अवध बस अड्डे, आलमबाग टर्मिनल व कैसरबाग बस अड्डे से बसें रवाना होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें भी चलेंगी। बसें रिजर्व में भी रखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed