फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Train tickets on Holi: Regular trains full, travel on Tatkal and special trains, flight fares doubled

होली में घर वापसी: रेगुलर ट्रेनें फुल, तत्काल और स्पेशल गाड़ियों के भरोसे यात्रा, दोगुना हुआ फ्लाइट का किराया

Thu, 21 Mar 2024 09:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 21 Mar 2024 09:01 PM IST
सार

Train tickets on Holi:दिल्ली और मुंबई से यूपी आने वाले यात्रियों को होली पर कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। अब इनकी यात्रा तत्काल पर निर्भर होगी। विमान के किराये भी इस बीच लगातार बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Train tickets on Holi: Regular trains full, travel on Tatkal and special trains, flight fares doubled
holi train ticket new - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

होली पर लखनऊ से दिल्ली व मुम्बई जाने वाले यात्रियों को तत्काल कोटे की सीटों का सहारा है। रेगुलर ट्रेनों में सीटें फुल हैं। वेटिंग चल रही है। स्पेशल में सीटें खाली हैं, पर किराया महंगा है। ऐसे में तत्काल की 52 सौ सीटों पर वेटिंग के 32 हजार पैसेंजरों की निगाहें लगी हुई हैं। दूसरी ओर विमानों का किराया भी बढ़ना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


25 मार्च को होली का पर्व मनाया जाना है। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली व मुम्बई रूट पर लौटने वाले पैसेंजरों की भीड़ भी प्रतिवर्ष रहती है। लिहाजा यात्रियों ने वापसी के लिए टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं। यही वजह है कि लखनऊ से दिल्ली जाने वाली रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने लगी है। 22, 23 व 24 मार्च को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल की स्लीपर में 49, 50, 90 व थर्ड एसी में 33, 22, 47 वेटिंग है। अयोध्या एक्सप्रेस की स्लीपर में 81, 82, 27 व थर्ड एसी में 25, 18, आठ, एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 13, 13, 82 व सेकेंड एसी में 25, 11, 10 तथा अमृत भारत एक्सप्रेस की स्लीपर में 52, 53, 74 वेटिंग चल रही है। इसी क्रम में शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 22 व 23 को क्रमशः 23, 35 एवं 19, 14 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन


वंदे भारत फुल, महंगे किराए से तेजस खाली
22, 23 व 24 मार्च को वंदे भारत एक्सप्रेस में लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भरमार है। पर, तेजस एक्सप्रेस खाली है। वंदे भारत की चेयरकार में 43, 26, छह व एग्जीक्यूटिव में 17, आठ, एक वेटिंग चल रही है। वहीं तेजस की चेयरकार में 412, 237, 313 व एग्जीक्यूटिव में 108, 89, 96 सीटें खाली हैं। पैसेंजरों का कहना है कि महंगे किराए के कारण तेजस को यात्री नहीं मिल रहे। वंदे भारत की चेयरकार का किराया 1410 रुपये है, जबकि तेजस का 1838 रुपये। वहीं डबलडेकर को सुविधाएं कम होने के कारण यात्री नहीं मिल रहे। इसकी चेयरकार में 973, 986, 437 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुम्बई की ट्रेनें भी फुल
लखनऊ से मुम्बई जाने वाले यात्रियों के लिए भी कन्फर्म सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। 22, 23, 24 मार्च को पुष्पक की स्लीपर में 50, 42, 44 व थर्ड एसी में 25, 20, 64 वेटिंग है। गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में 37, 46, 53, थर्ड एसी में 16, 35, 24 एवं कुशीनगर की स्लीपर में 40, 52, 44, थर्ड एसी में 31, 28, 15 तथा अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में 94, 98, 54 तथा थर्ड एसी में 94, 98, 54 वेटिंग चल रही है।

30 स्पेशल ट्रेनें, तत्काल की 52 सौ सीटें देंगी राहत
पैसेंजरों के लिए रेगुलर ट्रेनों में लम्बी वेटिंग चल रही है। पर, तीस स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें सीटें खाली हैं। हालांकि, इनका किराया रेगुलर की तुलना में डेढ़ गुने तक महंगा है। जिससे पैसेंजर कतरा रहे हैं। वहीं लखनऊ से दिल्ली व मुम्बई रूट की ट्रेनों में तत्काल कोटे की 52 सौ सीटें हैं, जिन पर शुक्रवार, शनिवार व रविवार को बुकिंग होगी। बता दें कि तत्काल कोटे की सीटों के लिए एक दिन पहले आवेदन करना होता है। लखनऊ मेल, पुष्पक, कुशीनगर, पुणे एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में तत्काल कोटे की सीटें खाली हैं।


10 हजार तक पहुंचा विमानों का किराया
होली पर विमानों का किराया भी बढ़ना शुरू हो गया है। अगले तीन दिनों तक लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया का किराया 3152 रुपये से 7421 रुपये के बीच मिल रहा है। वहीं विस्तारा एयरलाइंस का टिकट 10121 रुपये पहुंच गया है। हालांकि, यह कनेटिंग फ्लाइट है, लेकिन पैसेंजर इसमें भी टिकट बुक कर रहे हैं। वहीं इंडिगो का किराया 4726 से 8542 रुपये के बीच मिल रहा है। ऐसे ही लखनऊ से मुम्बई के लिए इंडिगो का किराया 5337 से 9889 रुपये के बीच मिल रहा है। एयर इंडिया का 8542 से 10355 रुपये व विस्तारा का टिकट 25 हजार तक पहुंच गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed