फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train operation will be affected

Lucknow News: आज से 56 दिनों तक प्रभावित रहेंगी गोमती, चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहित चारबाग की 62 ट्रेनें

Thu, 31 Jul 2025 09:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:11 AM IST
विज्ञापन
train operation will be affected

विज्ञापन
चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स की पड़ेगी नींव
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर कॉन्कोर्स की नींव के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते 31 जुलाई से अलग-अलग तारीखों में गोमती, चंडीगढ़ एक्सप्रेस 56 दिनों तक 62 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। सात ट्रेनें चारबाग की जगह ट्रांसपोर्टनगर, ऐशबाग के रास्ते चलाई जाएंगी। 42 ट्रेनें बदले हुए प्लेटफॉर्म पर आएंगी। कई उतरेटिया तक लाई-ले जाई जाएंगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स की नींव के लिए प्लेटफॉर्म नंबर दो, तीन व चार की ट्रेनों को बदले हुए प्लेटफॉर्मो से संचालित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि 14208 दिल्ली मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 31 जुलाई से 24 सितंबर तक एवं 15120 देहरादून बनारस एक्सप्रेस तथा 15128  नई दिल्ली बनारस एक्सप्रेस पहली अगस्त से 25 सितंबर तक आलमनगर-ट्रांसपोर्टनगर-उतरेटिया के रास्ते चलाई जाएंगी। इसी क्रम में 22921 बांद्रा गोरखपुर तीन अगस्त से 21 सितंबर तक, 11123 ग्वालियर बरौनी मेल 31 जुलाई से 24 सितंबर तक, 12555 गोरखपुर भटिंडा पहली अगस्त से 25 सितंबर तक, 15030 पुणे गोरखपुर दो अगस्त से 20 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएंगी। इसके अलावा 22683 यशवंतपुर लखनऊ जंक्शन व 22684 लखनऊ जंक्शन यशवंतपुर चार अगस्त से 25 सितंबर तक उतरेटिया तक आएगी व यहीं से रवाना होगी। 14260 लखनऊ जंक्शन गया एक्सप्रेस व 14262 लखनऊ जंक्शन गया एक्सप्रेस रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


ये ट्रेनें बदले प्लेटफॉर्मों से चलेंगी
दिल्ली छपरा एक्सप्रेस, लालकुंआ हावड़ा जंक्शन, दिल्ली अयोध्या कैंट, चंडीगढ़ लखनऊ जंक्शन छह नंबर प्लेटफॉर्म से, योगनगरी ऋषिकेश प्रयागराज संगम, आनंदविहार रक्सौल, आनंदविहार सुलतानपुर, आनंदविहार रक्सौल एक्सप्रेस, भोपाल मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़, इंदौर पटना एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, साबरमती, पनवेल गोरखपुर, एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस, एलटीटी मां बेल्हादेवी एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ तीन नंबर से, अमृतसर टाटानगर एक्सप्रेस चार नंबर से, दिल्ली अयोध्या जंक्शन, उदयपुर सिटी पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन गया एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस एक नंबर से तथा मालदाटाउन नई दिल्ली पांच नंबर से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed