{"_id":"68b98442179f018f85076554","slug":"train-get-stoppage-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1368691-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज से गोसाईंगंज में रुकेगी लखनऊ वाराणसी अनारक्षित ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज से गोसाईंगंज में रुकेगी लखनऊ वाराणसी अनारक्षित ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ से वाराणसी के बीच चल रही अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन को शुक्रवार से गोसाईंगंज स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह स्टॉपेज 30 नवंबर तक रहेगा।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 04217 वाराणसी लखनऊ अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन गोसाईंगंज स्टेशन पर सुबह 8ः40 बजे पहुंचेगी और एक मिनट बाद लखनऊ रवाना हो जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04218 लखनऊ वाराणसी अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन शाम 7ः05 बजे गोसाईंगंज पहुंचेगी और एक मिनट बाद वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी।