{"_id":"6afa1da335a2fcb4260b7cf7","slug":"a-critically-ill-patient-did-not-receive-treatment-at-the-trauma-center-and-was-admitted-to-a-private-hospital-instead-lucknow-news-c-13-lko1070-2010030-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीज को नहीं मिला इलाज, निजी अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीज को नहीं मिला इलाज, निजी अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर।
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में रात में आने वाले गंभीर मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। आरोप है कि स्टाफ बेड और ऑक्सीजन पॉइंट खाली न होने का हवाला देकर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर कर रहा है। इससे परेशान तीमारदार दलालों के जाल में फंसकर अपने मरीज को लेकर निजी अस्पताल पहुंच रहे हैं, जहां उनसे मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है।
इटौंजा निवासी रामकिशोर मिश्रा लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। उनके बेटे सतेंद्र ने बताया कि शनिवार देर शाम पिता को झटके आने लगे। इस पर रात करीब 11 बजे उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए। पंजीकरण कराने के बाद मरीज को कैजुअल्टी में पहुंचाया, लेकिन वहां स्टाफ ने ऑक्सीजन बेड खाली न होने की बात कहकर बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि काफी देर तक भटकने के बाद वे मरीज को बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। वहां भी रात में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर मरीज को सीतापुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का दबाव अधिक रहता है। संबंधित मरीज को किस परिस्थिति में इलाज नहीं मिल सका, इसकी जांच कराई जाएगी।