{"_id":"5a16e69c4f1c1b72548bef7d","slug":"train-and-a-car-accident-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में ट्रेन से टकराई बोलेरो, दर्दनाक हादसे में पांच की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में ट्रेन से टकराई बोलेरो, दर्दनाक हादसे में पांच की मौत, कई घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित मठा भुसुंडा गांव के समीप मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही बारातियों से भरी जीप को लखनऊ से सुल्तानपुर जा रही मेमू ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और वाहन 100 मीटर दूर झाड़ी में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ ही अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जामों थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव से मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुलजार मजरे पूरे पहलवान निवासी राजकरन यादव के यहां बृहस्पतिवार की शाम को बारात आ रही थी। रानीपुर गांव से जीप पर सवार सात लोग बारात जाने के लिए घर से निकले थे। करीब शाम साढ़े सात बजे मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के मठा भुसुंडा गांव के समीप जीप मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी तभी लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही मेमू ट्रेन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप रेलवे ट्रैक से उछलते हुए करीब 100 मीटर दूर झाड़ी में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मेमू को चालक ने रोक दिया और सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। सूचना पाते ही मुसाफिरखाना, जगदीशपुर के साथ ही गौरीगंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त जीप में फंसे रामराज (35), रवि उर्फ अच्छे (18), रामदर्शन (45) और धर्मेंद्र कुमार (18) और एक अज्ञात युवक को मृत पाया जबकि दो लोगों उमाशंकर और बनवारी जख्मी मिले। चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन