फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic stopped suddenly at Savaiya Dhani crossing

Lucknow News: सवैया धनी क्रॉसिंग पर अचानक रोका यातायात

Tue, 02 Jul 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Traffic stopped suddenly at Savaiya Dhani crossing
ऊंचाहार में जान जोखिम में डालकर रेल लाइन पार करते बाइक सवार। 
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार-रायबरेली रेल खंड पर सवैया धनी रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार की वार्षिक अनुरक्षण का काम शुरू कराया गया, जिससे दो दिन के लिए क्रॉसिंग से सड़क मार्ग का यातायात बंद कर दिया गया है। वाहनों को जमुनापुर से चड़रई और बाबूगंज होकर ऊंचाहार भेजा जा रहा है। क्रॉसिंग बंद किए जाने की पहले से कोई जानकारी न दिए जाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

दरअसल ऊंचाहार-डलमऊ सडक़ मार्ग पर सवैया धनी गांव के पास रेलवे क्राॅसिंग संख्या 1-ए स्थित है। क्रॉसिंग से प्रतिदिन लगभग दो हजार वाहनों का आवागमन होता है। त्रिवेणी, गंगा गोमती, नौचंदी, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत सात जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। सोमवार को दोपहर में रेलवे ने क्रॉसिंग को वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद कर दिया। रेलकर्मियों की माने तो क्रॉसिंग मंगलवार रात तक बंद रहेगी। इस दौरान क्रॉसिंग की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान ऊंचाहार से आने वाले वाहनों को बाबूगंज, चड़रई होकर जमुनापुर से डलमऊ की ओर भेजा जाएगा। डलमऊ की ओर से आने वाले वाहनों को जमुनापुर से चड़रई होते हुए लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबूगंज होकर ऊंचाहार भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे ने क्रॉसिंग बंद करने की सूचना सार्वजनिक नहीं की, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक लंबी दूरी तय कर क्रॉसिंग तक पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। इससे वाहन चालकों में नाराजगी रही। उधर, रेल पथ निरीक्षक इजहार कलीम ने बताया कि वार्षिक अनुरक्षण के लिए सोमवार और मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगी। इस बारे में उपजिलाधिकारी और संबंधित थानों की पुलिस को बता दिया गया था, ताकि वाहन चालकों को रूट डायवर्जन की जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉसिंग के पास ट्रैक पार करते रहे बाइक सवार
अचानक क्रॉसिंग बंद किए जाने से भले ही चौपहिया और भारी वाहन चालकों को लौटना पड़ा हो, लेकिन साइकिल और बाइक सवार क्रॉसिंग से थोड़ी दूर पर रेलवे ट्रैक पार करते नजर आए। जान जोखिम में डालकर बाइक सवार अपने वाहन रेल लाइन के दूसरी तरफ ले जाते रहे। क्रॉसिंग से 100 मीटर की दूरी पर एक-दो नहीं, बल्कि बाइक सवारों की लाइन लगी रही। इससे हर समय हादसे का अंदेशा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed