{"_id":"5a2913e04f1c1b7a548c17cb","slug":"traffic-police-recover-penalty-from-suv-driver-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर हार्न लगाकर घूम रहे रईसजादों की टीएसआई पर रौब जमाने की कोशिश, जानें क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेशर हार्न लगाकर घूम रहे रईसजादों की टीएसआई पर रौब जमाने की कोशिश, जानें क्या बोले
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 07 Dec 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
एसयूवी चालकों की ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र के मुंशीपुलिया चौराहे पर बुधवार दोपहर एसयूवी में प्रेशर हार्न लगाकर घूम रहे रईसजादों ने रोके जाने पर खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताकर टीएसआई पर रौब जमाने की कोशिश की। इतना ही नहीं उन्होंने वर्दी उतरवाने की धमकी भी दे डाली। टीएसआई ने बॉडी वार्न कैमरे और ट्रैफिक सिपाहियों ने मोबाइल से रईसजादों की करतूत रिकार्ड कर ली।
इस पर रईसजादे हंगामा करने लगे। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी से प्रेशर हार्न निकालकर जुर्माना वसूला। मुंशीपुलिया टीएसआई सौरभ सचान ने बताया कि दोपहर ट्रैफिक पुलिस चौराहे का संचालन कर रही थी। इसी बीच पॉलीटेक्निक की ओर से प्रेशर हार्न बजाती आती एसयूवी सवार रईसजादों को रुकने का इशारा किया गया।
इस पर पांच लोग उतरे। इनमें से एक ने खुद को शाहजहांपुर का बड़ा व्यापारी व एक मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए रौब गांठने की कोशिश की। उसने टीएसआई समेत चौराहे पर तैनात सभी सिपाहियों की वर्दी उतरवाने की धमकी दी। विरोध करने पर रईसजादे हंगामा करने लगे।

कार में मिली महंगी शराब की बोतल
कार में शराब की बोतल
- फोटो : amarujala
करीब एक घंटे तक बीच चौराहे विवाद होता देख भीड़ जमा हो गई। इस बीच मुंशीपुलिया चौकी की फोर्स भी पहुंच गई। सिपाहियों को मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते देख रईसजादे भड़क गए। इसके बाद टीएसआई ने प्रेशन हार्न व बिना सीट बेल्ट का चालान कर 1100 रुपये शमन शुल्क वसूला। पुलिस को देख एसयूवी सवार रिंग रोड की ओर निकल गए।
कार की पिछली सीट पर महंगी शराब की बोतल, पानी व ग्लास मिला। कार के अंदर रिकार्डिंग होती देख ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे मोहित अरोरा ने विरोध जताते हुए देख लेने की धमकी दी। टीएसआई ने बताया कि पहले रईसजादों ने 500 रुपये में मामला रफा-दफा करने की बात कही। जब उनसे शमन शुल्क पूरा देने की बात कही गई तो भड़क गए। इसके बाद उन्होंने रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। टीएसआई ने बताया कि घटना की रिकार्डिंग कैमरे में है।