{"_id":"694317074b4c3859a00ae948","slug":"traffic-police-learned-a-lesson-provided-relief-through-changes-in-traffic-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1521706-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रैफिक पुलिस ने लिया सबक, यातायात में बदलाव से दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रैफिक पुलिस ने लिया सबक, यातायात में बदलाव से दी राहत
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था में बदलाव से बुधवार को शहीद पथ पर वाहन चालकों को मिली राहत।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में बुधवार को आयोजित भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच से पहले इस बार ट्रैफिक पुलिस ने पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए नियमों में ढील दी। इस बदलाव से शहीद पथ से गुजरने वाले वाहनों व लोगों ने राहत की सांस ली। ट्रैफिक पुलिस ने शहीद पथ पर चढ़ने और उतरने वाली सर्विस लेन को थोड़ी-थोड़ी देरी पर आवागमन के लिए खोलते रहे। इससे जाम की स्थिति नहीं बनी। सर्विस लेन से रेंगते हुए वाहन निकलते रहे। हालांकि, मैच स्थगित होने के बाद लोगों को घर लौटने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ी।
इकाना में मैच के दौरान शहीद पथ के दोनों ओर रहने वाली दो लाख की आबादी की परेशानी पर अमर उजाला में बुधवार को खबर प्रकाशित की थी। खबर में पिछली घटनाओं से परेशान लोगों ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया था कि सर्विस लेन और अंडरपास बंद होने की वजह से जाम की समस्या गहरा जाती है। स्टेडियम और शहीद पथ के आसपास रहने वाले लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए पूरा शहीद पथ पार करने के बाद सुल्तानपुर रोड से यूटर्न लेकर आना पड़ता है। इस मार्ग पर दो-तीन घंटे जाम रहना सामान्य बात थी।
इशिता मैनहट्टन, ओमैक्स, ओमार सोसाइटी और पृथ्वीपुरम इलाके में रहने वाले लोगों ने मांग की थी कि मैच वाले दिन पुलिस और प्रशासन को स्टेडियम जाने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने चाहिए। इसके साथ ही अंडरपास पर पड़ने वाले ट्रैफिक के दबाव को कम करने या अंडरपास की संख्या बढ़ाने के इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर से सबक लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पहली बार शहीद पथ के अंडरपास और सर्विस लेन से गुजरने वाले वाहनों को राहत दी। थोड़ी-थोड़ी देर के बाद सर्विस लेन खुलती रही। लोहिया अस्पताल के पास के अंडरपास को भी पूरी तरह बंद नहीं किया गया। वहीं इकाना के सामने वाले अंडरपास पर वनवे ट्रैफिक रहने से आसपास के अपार्टमेंट और टाउनशिप में रहने वाले लोगों को लंबी दूरी तय कर अपने घरों को लौटना पड़ा। हालांकि, ज्यादा देर तक जाम जैसी स्थिति नहीं रही। वहीं, पिछले मैचों के दौरान शहीद पथ पर जाम की घटनाओं से सबक लेते हुए आसपास रहने वाले लोगों ने घरों में कैद रहना ही मुनासिब समझा। कुछ लोग दोपहर बाद घरों से ही नहीं निकले। ट्रैफिक पुलिस की ओर से सर्विस लेन खोलने की जानकारी सार्वजनिक न किए जाने के कारण भी कई लोग उहापोह में रहे। ऐसे में लोगों ने शहीद पथ के बजाय दूसरे मार्गों का चयन किया।
अंडरपास बंद होने के डर से नहीं निकले बाहर
दोपहर में दो बजे बेटे को स्कूल से घर लाने के लिए निकला और तीन बजे तक लौट आया। इस दौरान शहीद पथ और सर्विस लेन पर जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात थी। कई जगह वनवे के साइनबोर्ड भी लगे मिले। शाम को कहीं जाम में न फंस जाऊं इसलिए इंदिरानगर स्थित दुकान पर जाने से बचा। गूगल मैप पर कमता से शहीद पथ पर चढ़ने वाले पॉइंट और इकाना के पास गोमतीपुल पर ट्रैफिक रेड दिखा रहा था इसलिए भी घर से बाहर नहीं निकला।
-अविनाश त्रिपाठी, रिशिता मैनहट्टन
तय करनी पड़ी लंबी दूरी
गोमतीनगर से शहीद पथ से गुजरते वक्त शाम को सर्विस लेन पर काफी ट्रैफिक था जिससे पूरा शहीद पथ पारकर सुल्तानपुर रोड होते हुए यूटर्न लेकर घर आना पड़ा। इस दौरान शहीद पथ पर जाम की स्थिति नहीं रही, लेकिन हमें मजबूरन 4-5 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ी।
-हरिओम मिश्रा, रिशिता मैनहट्टन
ट्रैफिक पुलिस को जारी करनी चाहिए सही एडवाइजरी
ट्रैफिक पुलिस के डायवर्जन और वनवे ट्रैफिक की चेतावनी के बाद जो जरूरी काम थे, मैंने वह दोपहर तक निपटा लिए। शाम को जाम में न फंस जारू, इसलिए घर में ही रहा। ट्रैफिक पुलिस को सही एडवाइजरी जारी करनी चाहिए जिससे लोग कहीं आने-जाने की अपनी जरूरी योजना में फेरबदल न करना पड़े।
-दिनेश दोहरे, गोमती ग्रीन सिटी
वन-वे डायवर्जन की वजह से लगा लंबा चक्कर
अंडरपास पर पुलिस ने अपने हिसाब से वाहनों को आने-जाने दिया। इससे जाम से तो राहत मिली, लेकिन वनवे डायवर्जन की वजह से पूरा चक्कर लगाकर घर लौटना पड़ा।
-बोधराज तिवारी,
मल्बरी हाइट्स

यातायात व्यवस्था में बदलाव से बुधवार को शहीद पथ पर वाहन चालकों को मिली राहत। - फोटो : अमर उजाला