लखनऊ : राष्ट्रपति के आगमन पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लखनऊ आगमन को लेकर 28 व 29 जून के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति के 28 व 29 जून को लखनऊ भ्रमण एवं प्रवास के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत छोटे-बड़े वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था बनाई है।
28 जून को सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक चारबाग रवींद्रालय तिराहे से चारबाग रेलवे स्टेशन की ओर छोटे-बड़ा कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। इन वाहनों को चारबाग नत्था तिराहे की ओर से रवाना किया जाएगा। चारबाग रेलवे स्टेशन आरक्षण केंद्र तिराहे से स्टेशन के वीआईपी पोर्टिको की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। चारबाग स्टेशन के टैक्सी स्टैंड तिराहे से वीआईपी पोर्टिको को ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन भी नत्था तिराहे से रवाना किये जाएंगे।
चारबाग रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे कैब-वे तिराहे से सामान्य यातायात चारबाग रेलवे स्टेशन वीआईपी पोर्टिको को ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि ये यातायात छोटी लाइन तिराहा, नत्था होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। बंदरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि ये यातायात गोल्फ क्लब चौराहा या लालबत्ती, लालबहादुर शास्त्री तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
डीएसओ चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि ये यातायात पार्क रोड या सिसेंडी तिराहा, लालबहादुर शास्त्री तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
28 जून को ही यातायात पुलिस ने भारी वाहनों का भी रूट डायवर्जन किया है। आलमबाग, मवैया, नत्था तिराहा से रोडवेज/सिटी बसें रवींद्रालय की ओर नहीं जा सकेंगी।
इन्हें बांसमंडी चौराहा या मवैया, आलमबाग की ओर से रवाना किया जाएगा। हजरतगंज, कैसरबाग, हुसैनगंज की तरफ से आने वाले वाहन (रोडवेज/सिटी बसें) राणाप्रताप चौराहे से केकेसी व रवींद्रालय की ओर नहीं जा सकेंगी। इन्हें राणा प्रताप चैराहे से बांसमंडी चौराहा, चारबाग लाटूश रोड तिराहा, नत्था, मवैया होकर रवाना किया जाएगा।
इन रास्तों पर इस तरह किया गया डायवर्जन
इसी तरह कैंट के कुंवर जगदीश चौराहा (यदुनाथ चौक) से लोको, केकेसी, रवींद्रालय तिराहा व करियप्पा, लालबत्ती, बंदरियाबाग, राजभवन की ओर बड़े वाहन (रोडवेज/सिटी बसें) नहीं जा सकेगे बल्कि इन्हें फतेह अली तालाब, आलमबाग, मवैया या बंगलाबाजार, तेलीबाग होकर भेजा जाएगा।
करियप्पा चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन (रोडवेज/सिटी बसें) छप्पन भोग चौराहा, कुंवर जगदीश चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें तेलीबाग होकर भेजा जाएगा। अहिमामऊ शहीद पथ पुल चौराहे से कटाईपुल चौराहे की ओर आने वाले बड़े वाहन (रोडवेज/सिटी बसें) लालबत्ती चौराहा, बन्दरियाबाग, राजभवन, कैंट की ओर नहीं जा सकेगे बल्कि, इन वाहनों को अहिमामऊ चौराहे से शहीद पथ होते हुये उतरेठिया, तेलीबाग, बंगलाबाजार, आलमबाग होकर रवाना किया जाएगा।
बंदरियाबाग चौराहे से आने वाले वाहन (रोडवेज/सिटी बसें) राजभवन की ओर नहीं जा सकेंगे, इन्हें लालबत्ती चौराहा या गोल्फ क्लब चौराहा होकर भेजा जाएगा। हजरतगंज चौराहे से रोडवेज/सिटी बसें डीएसओ चौराहा, राजभवन की ओर नहीं जा सकेंगी। इन्हें सिकन्दरबाग चौराहा या रायल होटल चौराहा होकर जाना होगा। गांधी सेतु (1090) चौराहे से रोडवेज/सिटी बसें गोल्फ क्लब चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगी। इन्हें सिकंदरबाग चौराहे होकर भेजा जाएगा।
पॉलीटेक्निक चौराहे से रोडवेज/सिटी बसें गोमतीनगर, डिगडिगा चौराहा, समतामुलक चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, गोल्फ क्लब, बन्दरियाबाग चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगी। इन्हें दशाहनगर, महानगर, संकल्प वाटिका, हजरतगंज, हुसैनगंज होकर रवाना किया जाएगा। कमता शहीद पथ तिराहे से बड़े वाहन न्यू हाईकोर्ट मोड़ (सर्विस रोड) की ओर नहीं जा सकेंगे बल्कि सुषमा हास्पिटल, पॉलीटेक्निक चौराहा या विजयीपुर अंडरपास, शहीदपथ होते हुए भेजे जाएंगे।