फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic police caught weird number vehicle owner

ट्रैफिक पुलिस ने ‘पापा’ को पकड़ा, फिर ठोंका चालान

Sun, 29 Nov 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Nov 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
traffic police caught weird number vehicle owner

जिला अमेठी में थानेदार का बेटा अपनी लग्जरी कार की नंबर प्लेट पर ‘पापा’ लिखकर राजधानी की सड़कों पर फर्राटा भर रहा था। मॉडर्न कंट्रोल रूम से पता मिलने पर टीएसआई ने शनिवार को गाड़ी दबोच ली।

विज्ञापन


कार से उतरते ही थानेदार का बेटा टीएसआई को अर्दब में लेने लगा। टीएसआई ने कार में दोषपूर्ण नंबर प्लेट का चालान किया। उसकी कार के शीशे पर डेविल इनसाइड लिखा था।
विज्ञापन


कृष्णानगर सिंधु नगर निवासी इंद्रराज सिंह यादव का बेटा सुशील अपनी लग्जरी कार पर पापा लिखकर फर्राटा भर रहा था। जागरूक युवक ने कार की फोटो खींचकर ट्रैफिक पुलिस के व्हाटसएप नंबर पर जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस उक्त गाड़ी की नंबर प्लेट पर लिखे पापा के नंबर 4141 का पता मॉडर्न कंट्रोल रूम से निकलवाया। गाड़ी का पता कृष्णानगर का निकला। टीएसआई सुरेंद्र कुमार यादव ने शनिवार देर शाम कार को कृष्णानगर इलाके में दबोच लिया।

गाड़ी पर लगी थी ब्लैक फिल्म

traffic police caught weird number vehicle owner

टीएसआई के गाड़ी रुकवाते कार से उतरे बेटे सुशील ने पिता इंद्रराज सिंह अमेठी जिले में थानेदार होने का हवाला देकर अर्दब में लेने की कोशिश की। थानेदार के बेटे ने अपने पिता को फोन घुमाया और टीएसआई को थमाया।

टीएसआई ने थानेदार को कार में दोषपूर्ण व ब्लैक फिल्म लगी होने पर गाड़ी का चालान किया और नंबर प्लेट उतरवा दी।

एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया कि गाड़ियों में दोषपूर्ण नंबर प्लेट देखकर लोग अपने मोबाइल से फोटो खींचकर ट्रैफिक पुलिस के व्हाटसएप नंबर 9454405155 पर भेजे। ट्रैफिक पुलिस ने उक्त दोष पूर्ण नंबर वाली गाड़ी का नंबर निकलवाकर उसका चालान करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed