फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic management plannig for metro route gets start.

मेट्रो रूट के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लानिंग शुरू

Sun, 05 Oct 2014 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Oct 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
traffic management plannig for metro route gets start.

मेट्रो रेल परियोजना का काम कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर शुरू करने से पहले शनिवार को इस संबंध में ट्रैफिक मैनेजमेंट और रूट की डिजाइन से जुड़ी एजेंसियों की अहम बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें काम शुरू होने के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट करने और संभालने के लिए कवायद तेज कर दी गई। इसके लिए निजी एजेंसियों की मदद लिए जाने की तैयारी है।

माना जा रहा है कि इस महीने के आखिरी सप्ताह से सड़क पर काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा पीएसी परिसर में और मशीनें लाया जाना भी शुरू कर दिया गया है।

एलएमआरसी के अधिकारी और प्रोजेक्ट से जुड़ी कार्यदाई संस्था एलएंडटी के अधिकारी और इंजीनियर काम में तेजी लाने को लिए जुटे रहे। मेट्रो से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि रूट के लिए पाइल टेस्ट शुरू हो गया है।

विज्ञापन

चलता रहा रंगाई-पुताई का काम

traffic management plannig for metro route gets start.

वहीं, ट्रैफिक पुलिस के साथ हुई बैठक के बाद काम शुरू होने के बाद ट्रैफिक संभालने की तैयारियों की कवायद भी तेज कर दी गई।

रूट और स्टेशनों का खाका लखनऊ तहजीब और धरोहर के मुताबिक तैयार करने के लिए नए सिरे से सर्वे शुरू कर दिया। हालांकि इसके लिए एक सर्वे प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार करते वक्त भी किया जा चुका है।

रूट पर काम शुरू होने के बाद कानपुर रोड़ के डिवाइडर से पांच पांच मीटर दूरी पर सड़क को घेर दिया जाएगा। इसके लिए शनिवार को बैरियर पीएसी मैदान पर पहुंच गए।

इनकी रंगाई पुताई कर उस पर लखनऊ मेट्रो का लोगो चिपकाने का काम चलता रहा। इस पर साफ सफाई रखने और मेट्रो के काम में सहयोग के स्लोगन भी पेंट किए जा रहे हैं।
वहीं भूमि पूजन के दिन लाई गई रिंग मशीन के अलावा शनिवार को कुछ नई मशीनें भी पीएसी के मैदान में लाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed