फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic help line number

ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएगा 1095 नंबर

Sat, 19 Oct 2013 01:57 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sat, 19 Oct 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
traffic help line number

वीमेन पावर लाइन 1090 की तर्ज पर बहुत जल्द शहर में ट्रैफिक हेल्पलाइन की शुरुआत होगी। इसका नंबर 1095 रखने की योजना है।

विज्ञापन


इस पर ट्रैफिक से संबंधित समस्याएं और शिकायतें दर्ज की जाएंगी। डीआईजी नवनीत सिकेरा ने 1095 की रूपरेखा तैयार कर ली है।

तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम ट्रैफिक हेल्पलाइन को अमली जामा पहनाने में जुटी है। ट्रैफिक हेल्पलाइन शुरू करने वाला लखनऊ संभवत: देश का पहला शहर होगा।

वीमेन पावर लाइन 1090 की चर्चा देशभर में है। कई राज्यों के पुलिस प्रमुखों ने 1090 हेल्पलाइन में रुचि दिखाते हुए गोमतीनगर स्थित ऑफिस का मुआयना कर चुके हैं।

इसी तर्ज पर अब राजधानी में ट्रैफिक हेल्पलाइन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। डीआईजी ने बताया कि मेट्रोपोलिटन शहरों में ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है।

महत्वपूर्ण चौराहों पर छोटी-छोटी वजहों से अक्सर जाम लगता रहता है। कभी-कभी यह जाम इतना भीषण रूप ले लेता है कि रूट डायवर्जन भी प्रभावी नहीं होता।

ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए लंबे समय से एक अलग सिस्टम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

डीआईजी ने बताया कि ट्रैफिक हेल्पलाइन की रूपरेखा इसी उद्देश्य से बनाई गई है। इस हेल्पलाइन का नंबर 1095 रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन बनाने के साथ ही समस्या निस्तारित करने के लिए जरूरी संसाधन भी जुटाए जाएंगे। बकौल डीआईजी, हेल्पलाइन से कुछ वाहन जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन


किसी भारी वाहन के खराब होने से लगने वाले जाम, टेंपो-आटो-बस में या स्टैंड पर अराजकता सहित अन्य प्रकार की शिकायतें मिलने पर यह वाहन तत्काल मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed