फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic diversions may be implemented around major temples due to the crowds on Mahashivratri. Read the full d

महाशिवरात्रि पर भीड़ देख लागू होगा डायवर्जन: प्रमुख मंदिरों के आसपास हो सकता यातायात में बदलाव, जानें डिटेल

Fri, 13 Feb 2026 08:25 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 13 Feb 2026 08:25 PM IST
सार

लखनऊ में महाशिवरात्रि पर प्रमुख मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। मनकामेश्वर मंदिर और बुद्धेश्वर मंदिर के आसपास कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जरूरत के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
Traffic diversions may be implemented around major temples due to the crowds on Mahashivratri. Read the full d
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर यातायात में डायवर्जन किया जाएगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि डायवर्जन प्लान तैयार है। भीड़ के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
  • डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से वाहन मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड होते हुए हनुमान सेतु मंदिर तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें आईटी चौराहे या डालीगंज पुल होकर जाना होगा।
  • विज्ञापन
  • मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से कोई भी वाहन मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा।
  • नदवा बंधा तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें आईटी चौराहे और सुभाष चौराहे होकर जाना होगा
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बुद्धेश्वर चौराहे की तरफ से बुद्धेश्वर मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर जा सकेंगे।
  • पाल तिराहे की तरफ से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • आगरा एक्सप्रेस वे की ओर से सीतापुर रोड की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन मोहान मोड़ से तिकोनिया तिराहे से बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए जा सकेंगे।
  • दुबग्गा तिराहे की तरफ से तिकोनिया तिराहे / बाराबिरवा चौराहे की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए जा सकेंगे।
  • बाराबिरवा चौराहे / मानकनगर की तरफ से सीतापुर रोड / दुबग्गा की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए जा सकेंगे।
  • नहर पुल चौराहे (काकोरी मोड़) से वाहन बुद्धेश्वर चौराहे से दुबग्गा चौराहे और तिकोनिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • ये वाहन नहर पुल चौराहे (काकोरी मोड़) से पारा थाने के सामने से होते हुए तिकोनिया तिराहे, बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए जा सकेंगे।
  • बालागंज चौराहा से वाहन कोनेश्वर मंदिर / कोनेश्वर चौराहे होते हुए घंटाघर तिराहे / चौक चौराहे /चरक चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • ये वाहन बालागंज चौराहा से बाएं हरीनगर होते हुए बंधा, ग्रीन कॉरिडोर मार्ग, कुड़ियाघाट होते हुए जा सकेंगे।
  • चरक चौराहे से यातायात चौक चौराहे / कोनेश्वर मंदिर / कोनेश्वर चौराहे से होते हुए बालागंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • ये वाहन चरक चौराहे, रूमीगेट चौराहे, कुड़ियाघाट, बंधा, ग्रीन कॉरिडोर मार्ग, हरीनगर होते हुए जा सकेंगे।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed