{"_id":"6167f3ae0d3a6e7da7123641","slug":"traffic-diversion-on-dashara-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दशहरा पर होगा ट्रैफिक डायवर्जन, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों से होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: दशहरा पर होगा ट्रैफिक डायवर्जन, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों से होगा आवागमन
Thu, 14 Oct 2021 02:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:39 PM IST
सार
दशहरा पर शोभायात्रा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है जो कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशहरा पर शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था
- अयोध्या रोड से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बसें जीटीआई से गोमतीनगर की ओर मोड़ दी जाएंगी। वहां से समतामूलक, गांधी सेतु, संकल्प वाटिका, चिरैया झील, क्लार्क अवध के पीछे से कैसरबाग जा सकेंगी। कैसरबाग से इसी रास्ते से अयोध्या रोड जाएंगी।
विज्ञापन
- सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली बसें मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल, डालीगंज पुल, सीडीआरआई होते आएंगी। वापसी में बलरामपुर अस्पताल ढाल, स्मारक होते हुए इसी रास्ते से जाएंगी।
विज्ञापन
- चौक, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल, कैसरबाग की ओर से आने वाहन क्लार्क अवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहा न जाकर क्लार्क अवध तिराहे से चिरैया झील, सहारागंज मॉल या संकल्प वाटिका होकर जाएंगे।
- डालीगंज पुल, इक्का तांगा स्टैंड से आने वाले गोमती नदी बंधा होकर झूलेलाल पार्क की ओर न जाकर गोमती नदी पुल पार कर डालीगंज पुल या आईटी चौराहा होते हुए जाएंगे।
- कैसरबाग टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे से मकबरा रोड की ओर से वाहन परिवर्तन चौक की ओर न जाकर कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध, चिरैया झील होकर जा सकेंगे।
- निरालानगर से आने वाले वाहन आईटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग, हनुमान सेतु होते हुए सुभाष चौराहा की ओर न जाकर आईटी चौराहे से बाएं या दाएं मुड़कर समथर पेट्रोल पंप, निशातगंज या फिर डालीगंज पुल होकर जाएंगे।
- हजरतगंज चौराहा व परिवर्तन चौक से आने वाले वाहन सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहा की ओर न जाकर मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सीडीआरआई, डालीगंज पुल या क्लार्क अवध, चिरैया झील होकर जाएंगे।
- हनुमान सेतु, नदवा बंधा तिराहे से नदवा बंधा रोड झूलेलाल पार्क की ओर न जाकर आईटी चौराहा होकर जाएंगे।
- महाराणा प्रताप चौराहे से हीवेट रोड बंगाली क्लब की ओर न जाकर बर्लिंग्टन चौराहा या बांस मंडी चौराहा होकर जा सकेंगे।
इमरजेंसी में ट्रैफिक पुलिस को करें कॉल
चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस के वाहन आदि को छूट दी जाएगी। इसके लिए यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 व 6389304141 पर फोन कर मदद मांगी जा सकती है।