{"_id":"44e16bf538c87625dbae050638c771ac","slug":"traffic-diversion-on-christmas-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 24 Dec 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
क्रिसमस के मौके पर हजरतगंज में भीड़ उमड़ने के मद्देनजर बृहस्पतिवार को नो ह्वीकल जोन रहेगा। सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि क्रिसमस डे पर चर्च व स्कूलों में प्रार्थना सभा व अन्य कार्यक्रमों के साथ हजरतगंज में मेले में भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
इसके चलते हिंदी संस्थान, हजरतगंज चौराहा, लालबाग, सहारागंज आदि स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा।
हजरतगंज में महात्मा गांधी मार्ग, सप्रू मार्ग, शाहनजफ रोड पर वाहन नहीं ले जाए जा सकेंगे। बैरियरों पर फोर्स तैनात करने के साथ चर्च के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से भी अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहा जाने वाले वाहनों को राणा प्रताप मार्ग से सिकंदरबाग चौराहे का रास्ता तय करना होगा।
विज्ञापन
इसी तरह हजरतगंज चौराहे से परिवर्तन चौक की तरफ जाने के लिए सिकंदर बाग चौराहा या बापू भवन चौराहे से जाना होगा।