{"_id":"6abc1ad71d9638ae37039374","slug":"traffic-diversion-in-place-until-october-9-due-to-mlc-election-nominations-lucknow-news-c-13-lko1096-1943024-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एमएलसी चुनाव के नामांकन के कारण नौ अक्तूबर तक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एमएलसी चुनाव के नामांकन के कारण नौ अक्तूबर तक डायवर्जन
विज्ञापन
लखनऊ। एमएलसी चुनाव के नामांकन के कारण मंडलायुक्त कार्यालय के आसपास नौ अक्तूबर तक यातायात बदला रहेगा। इस दौरान रोजाना सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
- क्लार्क अवध तिराहा से सीडीआरआई तिराहा, कमिश्नर कार्यालय मोड़ और डालीगंज पुल चौराहे की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। चिरैयाझील तिराहा या सुभाष चौराहा होकर जा सकेंगे।
- स्वास्थ्य भवन तिराहे से सीडीआरआई तिराहा होते हुए कमिश्नर कार्यालय मोड़ एवं डालीगंज पुल चौराहे की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सीडीआरआई तिराहा से क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा या चिरैयाझील तिराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
- सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा, कमिश्नर कार्यालय मोड़ एवं डालीगंज पुल चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। हनुमान सेतु मंदिर चौराहा या कैसरबाग होकर जा सकेंगे।
- चकबस्त चौराहे से स्वास्थ्य भवन चौराहा एवं सीडीआरआई तिराहे की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सीएमओ कार्यालय या सफेद बारादरी होकर जा सकेगा।
- डालीगंज चौराहे से सुभाष चौराहे की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा या ग्रीन कॉरिडोर होते हुए जा सकेंगे।
- शहीद स्मारक, रेजीडेंसी तिराहा से कमिश्नर कार्यालय मोड़, सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा और सुभाष चौराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सीएमओ कार्यालय होकर जा सकेंगे।