फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity supply to remain disrupted for three hours in 20 neighborhoods today.

Lucknow News: 20 मोहल्ले में आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Wed, 30 Sep 2026 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to remain disrupted for three hours in 20 neighborhoods today.
लखनऊ। बिजली के तारों से छूती टहनियों की कटाई, लीड बदलने और ट्रांसफार्मर पेटी की मरम्मत आदि के काम बुधवार को कराए जाएंगे। इस कारण 20 मोहल्लों की बिजली दो से तीन घंटे तक बाधित रहेगी। कटौती से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता तकनीकी महानगर ने बताया कि 33 केवी विश्वविद्यालय उपकेंद्र के निरालानगर हेड फीडर की आपूर्ति दोपहर 12 से तीन बजे तक बाधित रहेगी। इससे बाबा की बगिया, पशुपालन कॉलोनी, अंबिका मार्केट, राम मार्केट, आईटी पेट्रोल टंकी, निरालानगर नई बस्ती आदि क्षेत्रों में संकट रहेगा। गोमतीनगर क्षेत्र में महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र के इसी फीडर की आपूर्ति सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बाधित रहेगी। इससे सेक्टर-आठ, शालीमार गार्डन, इस्माइलगंज, अशोक विहार, समर गार्डन, महिला पॉलीटेक्निक की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

उपकेंद्र निरालानगर के सरस्वती फीडर से जुड़े आठ नंबर चौराहा, कमला कपूर पार्क, चरण गेस्ट हाउस, छाया ऑर्किड, सरस्वती कुंज और डालीगंज क्रॉसिंग के आसपास के उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। उपकेंद्र कपूरथला के एलडीए फीडर से जुड़े अलीगंज सेक्टर-बी, मॉडर्न स्कूल, चंद्रलोक कॉलोनी, एमआईजी कॉलोनी आदि की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed