फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion in lucknow on visit of pm narendra modi

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, आज इन रास्तों पर जानें से बचें

Wed, 25 Dec 2019 11:20 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Dec 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion in lucknow on visit of pm narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर बुधवार 25 दिसंबर को राजधानी की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। लामार्ट चौराहे से हजरतगंज, लालबाग, सिकंदरबाग, हुसैनगंज समेत तमाम रास्तों पर दोपहर 12 बजे से वाहन नहीं चलेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री दोपहर तीन बजे लखनऊ पहुंचकर लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद करीब सवा चार बजे प्रस्थान करेंगे। एएसपी ट्रैफिक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित मार्गों पर सिर्फ एंबुलेंस, स्कूली वाहन, शव वाहन, अग्निशमन वाहन व आकस्मिक सेवा से जुड़े वाहनों को ही आवागमन की अनुमति होगी। वहीं, क्रिसमस पर बुधवार और बृहस्पतिवार को हजरतगंज के रास्ते बंद रहेंगे।

विज्ञापन

देखें- छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन

traffic diversion in lucknow on visit of pm narendra modi
प्रतीकात्मक तस्वीर
छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन
- हजरतगंज चौराहे से वाहन विधानसभा भवन मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल चौराहा नहीं आ-जा सकेंगे। ये मेफेयर तिराहे या पार्क रोड से गोल्फ क्लब चौराहा होते हुए जाएंगे। उधर से आने वाले वाहनों को सिसेंडी तिराहा, लालबहादुर शास्त्री तिराहा या बीएन रोड लालबाग से भेजा जाएगा।
- कैपिटल तिराहे से आगे का रास्ता बंद रहेगा। यहां के वाहन लालबाग से आगे भेजे जाएंगे। लालबाग चौराहे से कैपिटल तिराहे का रास्ता बंद रहेगा। यहां के वाहन मेफेयर तिराहा या नूरमंजिल से आगे जाएंगे।
- लालबाग सुपर मार्केट चौराहे से रॉयल होटल चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। यहां के वाहन लालबाग चौराहे से डॉ. सूजा रोड होते हुए आगे भेजे जाएंगे।
- बंदरियाबाग चौराहे से वाहन डीएसओ चौराहा, गंज, लोकभवन, रॉयल होटल चौराहे नहीं जाएगा। यहां के वाहन लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहे से गांधी सेतु होते हुए भेजे जाएंगे।
- गोल्फ क्लब चौराहे से वाहन पार्क रोड, डीएसओ चौराहा, गंज, विधानसभा भवन मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल चौराहा नहीं जाएंगे। इन्हें बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहे से कैंट या गांधी सेतु होते हुए भेजा जाएगा।
- सिकंदरबाग चौराहे से गंज, विधानसभा भवन मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल चौराहा वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें वाईएमसीए बिल्डिंग चौराहा, गांधी सेतु चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट या सहारागंज अथवा चिरैयाझील से भेजा जाएगा।
- मेफेयर या अलका तिराहे से वाहन गंज चौराहा, विधानसभा भवन मार्ग, रॉयल होटल चौराहा नहीं जाएंगे। ये लालबाग या बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से सहारागंज, सिकंदरबाग चौराहा से गांधी सेतु होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा, लालबत्ती, कैंट होते हुए जाएंगे।
- बर्लिंग्टन चौराहे से रॉयल होटल चौराहा से वाहन गंज चौराहा, विधानसभा भवन मार्ग नहीं जा सकेंगे। वाहन कैसरबाग अशोक लाट चौराहे या योजना भवन से उदयगंज होते हुए जाएंगे।
- लालबहादुर शास्त्री मार्ग तिराहे से वाहन सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा, लोकभवन से विधानसभा मार्ग नहीं जाएंगे। ये लालबत्ती चौराहा या योजना भवन से उदयगंज होकर भेजे जाएंगे।
- गोल्फ क्लब चौराहे व लामार्ट चौराहे से वाहन पांच कालीदास मार्ग, लामार्ट हैलीपैड की ओर नहीं जाएंगे। ये मार्टिनपुरवा से बंदरियाबाग होते हुए विक्रमादित्य मार्ग से जाएंगे।
-मार्टिनपुरवा तिराहा से वाहन लामार्ट चौराहा नहीं जाएंगे। इन्हें गोल्फ क्लब चौराहा से आगे भेजा जाएगा।
 

आज इन रास्तों से ही जा सकेंगे भारी वाहन

traffic diversion in lucknow on visit of pm narendra modi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भारी वाहनों के लिए नीचे दिए गए रास्ते तय किए गए हैं।
-कानपुर से आने वाले वाहन जुबानगंज मोड़, सरोजनीनगर, कानपुर रोड, अमौसी एयरपोर्ट, शहीद पथ, रमाबाई अंबेडकर मैदान, अहिमामऊ शहीद पथ पुल के बजाए मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, हैदरगढ़ या कटी बगिया से मोहान रोड, बुद्धेश्वर वाले रास्ते से आगे भेजे जाएंगे।
-शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड से शहीद पथ होते हुए अहिमामऊ, कमता, शहीद पथ, गोमतीनगर की तरफ जाने वाले वाहन जुनाबगंज होकर जाएंगे।
-बुद्धेश्वर चौराहा की ओर आने वाले वाहन बाराबिरवा चौराहा, शहीद पथ मोड़, अमौसी एयरपोर्ट नहीं जाएंगे। यह वाहन तिकोनिया तिराहा (बुद्धेश्वर चौराहा) से मोहान रोड, कटी बगिया होकर आगे जाएंगे।
-रायबरेली रोड के वाहन मोहनलालगंज कस्बा तिराहा से पीजीआई, उतरेठिया, शहीद पथ की तरफ नहीं जाएंगे। यह वाहन जुनाबगंज, कटी बगिया, मोहान रोड या गोसाईंगंज से हैदरगढ़ होते हुए आगे जाएंगे।
-सुल्तानपुर रोड के वाहन गोसाईंगंज कस्बा तिराहा से अहिमामऊ शहीद पथ पुल नहीं जाएंगे। यह वाहन बाराबंकी राम सनेही घाट से हैदरगढ़, गोसाईंगंज, मोहनलालगंज होते हुए जाएंगे।
-कमता शहीद पथ तिराहा फैजाबाद रोड के वाहन शहीद पथ, अहिमामऊ, अमौसी एयरपोर्ट जाने के बजाए बाराबंकी के रामसनेहीघाट से हैदरगढ़, गोसाईंगंज, मोहनलालगंज होकर जाएंगे।
-फैजाबाद व बाराबंकी से आने वाले वाहन कमता, शहीद पथ, लखनऊ नहीं जा सकेंगे। यह वाहन 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी तिराहा से कुर्सी रोड, देवा तिराहा, इटौंजा होते हुए आगे भेजे जाएंगे।
-सीतापुर रोड व हरदोई रोड के वाहनों को आईआईएम भिठौली तिराहा से लखनऊ शहर व रिंग रोड नहीं भेजा जाएगा। यह वाहन दुबग्गा, मोहान रोड, कटी बगिया या इटौंजा, कुर्सी रोड, देवा बाराबंकी से आगे जाएंगे।
-हरदोई रोड से आने वाले वाहन दुबग्गा पेट्रोलपंप तिराहा से शहर नहीं आएंगे। यह वाहन बुद्धेश्वर, मोहान रोड, कटी बगिया या दुबग्गा बस स्टैंड बाईपास तिराहा से आईआईएम रोड भिठौली तिराहा से बायें इटौंजा होते हुए जाएंगे।
-चारबाग से रोडवेज बसें, सिटी बसें रॉयल होटल (बापू भवन), लोकभवन विधानसभा मार्ग नहीं जाएंगे। इन वाहनों को केकेसी ठाकुर ट्रांसपोर्ट तिराहा से दायें लोको चौराहा, कैंट या हुसैनगंज के बर्ल्िंग्टन चौराहा से बायें कैसरबाग अशोक लॉट होकर भेजा जाएगा।
-कैसरबाग की रोडवेज बसें व सिटी बसें रॉयल होटल (बापू भवन) और लोकभवन की तरफ नहीं जाएंगी। इन्हें हुसैनगंज बर्लिंग्टन चौराहा से दाएं केकेसी या परिवर्तन चौक क्लार्क अवध तिराहा से चिरैयाझील होते हुए संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, गांधी सेतु से भेजा जाएगा।
-महानगर की रोडवेज बसें और सिटी बसें संकल्प वाटिका पुल से नीचे तिराहा से हजरतगंज चौराहा, विधानसभा भवन चौराहा, गांधी सेतु से गंतव्य स्थल भेजा जाएगा।
-पॉलीटेक्निक चौराहा व गोमतीनगर की रोडवेज और सिटी बसों को गांधी सेतु चौराहा से गोल्फ क्लब चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा भवन मार्ग, लोकभवन के बजाए बालू अड्डा चौराहा, बैकुंठधाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील, क्लार्क अवध तिराहा से भेजा जाएगा। चारबाग से आने वाली बसें कमता शहीद पथ तिराहा से शहीद पथ होते हुए तेलीबाग, बंगलाबाजार चौराहा से आगे जाएंगी।
-कैंट व गांधी सेतु की रोडवेज और सिटी बसें बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब से डीएसओ चौराहा होते हुए हजरतंज, विधानसभा भवन मार्ग, लोकभवन नहीं जा सकेंगी। इन्हें लालबत्ती चौराहा से कैंट या गांधी सेतु चौराहा से आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed