{"_id":"5d761bcb8ebc3e939f40646c","slug":"traffic-camera-created-a-mess-scorpio-owner-gets-penalty-on-activa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यातायात पुलिस के कैमरों का कमाल, स्कॉर्पियो के नंबर पर कर दिया एक्टिवा का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पुलिस के कैमरों का कमाल, स्कॉर्पियो के नंबर पर कर दिया एक्टिवा का चालान
Mon, 09 Sep 2019 03:09 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 09 Sep 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
महिंद्रा स्कॉर्पियो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुधारने के नाम पर लगाए गए कैमरे लगातार कमाल कर रहे हैं। अब इन कैमरों से कार में सीट बेल्ट के अलावा हेलमेट का भी चालान काटा जा रहा है।
यातायात पुलिस ने नया कारनामा जियामऊ निवासी अधिवक्ता प्रभात यादव के साथ किया। प्रभात के मुताबिक, वह पारिवारिक सदस्य के नाम से पंजीकृत स्कॉर्पियो से चलते हैं। कुछ दिन पहले यातायात पुलिस ने उनके घर के पते पर एक चालान भेजा। लिफाफा खोला तो उनके स्कॉर्पियो का नंबर चालान पर दर्ज था, लेकिन गाड़ी एक काले रंग की एक्टिवा थी।
प्रभात के मुताबिक, चालान पत्र पर तीन जुलाई को बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने का जुर्म बताया गया। यातायात पुलिस लाइन गए तो कोई सुनवाई नहीं हुई।

कार में हेलमेट लगाकर करेंगे विरोध
चालान
- फोटो : amar ujala
प्रभात ने बताया कि ऐसे कार चालकों की तलाश की जा रही है, जिनका यातायात पुलिस ने हेलमेट का चालान काटा है। सभी को इकट्ठा करने के बाद सभी कार चालक हेलमेट लगाकर विरोध करेंगे। साथ ही कार के बाहर पोस्टर लगाया जाएगा कि यह चार नहीं दो पहिया वाहन है।
नंबर भरने के दौरान हुई होगी गलती
चालान करते समय नंबर दर्ज कराया जाता है। यह काम मैनुअली होता है। नंबर भरने के दौरान गलती हो गई होगी। ऐसे कोई भी कार चालक या पीड़ित शुक्रवार को यातायात पुलिस लाइन में आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। जिनकी सुनवाई उच्चाधिकारियों के स्तर पर की जाएगी। समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
पुर्णेंदु सिंह, एएसपी यातायात