फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traders resolved to adopt Swadeshi

Lucknow News: व्यापारियों ने स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

Fri, 19 Sep 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Traders resolved to adopt Swadeshi
राजाजीपुरम में अ​भियान के तहत संकल्प लेते व्यापारी।
लखनऊ। राजाजीपुरम के न्यू टेंपो स्टैंड स्थित मैरिज हाॅल में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों ने स्वदेशी के समर्थन में हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

व्यापारी नेता संदीप बंसल ने व्यापारियों को स्वदेशी उत्पाद बेचने और इस्तेमाल करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हम रोजाना 50 प्रतिशत से अधिक विदेशी वस्तुएं इस्तेमाल करते हैं। थोड़ा सा जागरूक होकर व स्वदेशी अपनाकर भारत की अर्थव्यवस्था को और ताकतवर बना सकते हैं। इस मौके पर सुरेश छबलानी, आकाश गौतम, सरदार हरमिंदर सिंह, रमेश शुक्ला, कंचन श्रीवास्तव, विकास सक्सेना, शुभम मौर्य, आदित्य कमल सक्सेना, संजय निधि अग्रवाल, शुभम गुप्ता, राजेश गुप्ता, पवन यादव, प्रमोद जैन रंजय शर्मा आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed