फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traders protested against the sealing drive carried out in the name of fire safety audits.

Lucknow News: अग्निशमन ऑडिट के नाम पर सीलिंग का व्यापारियों ने किया विरोध

Mon, 06 Jul 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Traders protested against the sealing drive carried out in the name of fire safety audits.
बैठक में मौजूद व्यापारी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने महानगर स्थित गोल मार्केट के बैंक्वेट हॉल में बैठक कर एलडीए की सीलिंग कार्रवाई का विरोध किया। अग्निशमन ऑडिट के नाम पर कोचिंग सेंटरों, बेसमेंट में संचालित कार्यालयों, होटलों एवं नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई पर आपत्ति जताई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि यदि आज प्राधिकरण स्वयं यह दावा कर रहा है कि 94 प्रतिशत व्यावसायिक भवन नियमों के विपरीत बने हैं, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने जनहित याचिका दाखिल करने पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश कोचिंग संघ के अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि 80 प्रतिशत कोचिंग संस्थान आवासीय भवनों में संचालित हो रहे हैं। सरकार यदि निजी कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई कर रही है, तो यह भी स्पष्ट करे कि विद्यार्थियों के लिए उसने कितने वैकल्पिक कोचिंग केंद्र स्थापित किए हैं। सीलिंग की कार्रवाई होने पर मौके पर पहुंचकर लोकतांत्रिक ढंग से विरोध जताने का संकल्प लिया गया। महामंत्री योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष मंगलेश मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed