फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traders must also become politically strong: Sanjay Gupta

व्यापारियों को राजनीतिक रूप से भी होना होगा मजबूत : संजय गुप्ता

Mon, 25 May 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Traders must also become politically strong: Sanjay Gupta
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  के सम्मेलन में संगठन के सदस्य बने नए व्यापारी। -संवाद 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से शहर के प्रमुख बाजार चंदरनगर आलमबाग में रविवार को क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। बस स्टैंड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुए कार्यक्रम में व्यापारियों ने बिना कनेक्शन के जलकर बिल, कॉमर्शियल हाउस टैक्स में वृद्धि, जीएसटी नोटिसों से उत्पीड़न और बिजली विभाग के ट्रांसफर-मेंटीनेंस नोटिस समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने 30 व्यापारियों को स्थानीय इकाई की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अब राजनीतिक रूप से भी मजबूत होने की जरूरत है। प्रत्येक व्यापारी परिवार से कम से कम एक सदस्य राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाए। चंदरनगर आलमबाग इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मोनी और महामंत्री रघुवर दयाल पांडेय ने बाजारों में अतिक्रमण और सार्वजनिक शौचालय की समस्या प्रमुखता से उठाई। चेयरमैन हरीश कोहली ने जीएसटी और आयकर से जुड़े मुद्दों को रखा। सम्मेलन में एलडीएलटी योजना शुरू करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़, नगर अध्यक्ष हजिंदर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर समेत चंदर नगर के वरिष्ठ व्यापारी सुरेंद्र कुमार चौधरी,वीरेंद्र कुमार ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  के सम्मेलन में संगठन के सदस्य बने नए व्यापारी। -संवाद 

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  के सम्मेलन में संगठन के सदस्य बने नए व्यापारी। -संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed