{"_id":"61c2157ad4515f5f7128e4be","slug":"trader-shoots-himself-after-killing-wife-commit-crime-in-family-feud-bloody-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: व्यापारी ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, खून से लथपथ कमरे में मिला शव, पारिवारिक कलह में वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: व्यापारी ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, खून से लथपथ कमरे में मिला शव, पारिवारिक कलह में वारदात को अंजाम
Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
सुशील कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक शुरुआती पड़ताल में पारिवारिक कलह में हत्या व खुदकुशी की बात सामने आई है। वहीं, जिस पिस्तौल से गोली चली है। उसके लाइसेंसी न होने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस मामले में हर पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
व्यापारी और उसकी पत्नी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरानगर के मानस विहार में किराए पर रहने वाले बेकरी दुकानदार राजेश बलेचा (39) ने अपनी पत्नी श्वेता बलेचा (34) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली से उड़ा दिया। अचानक घर के अंदर गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ भागे, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शुरुआती पड़ताल में पारिवारिक कलह में हत्या व खुदकुशी की बात सामने आई है। वहीं, जिस पिस्तौल से गोली चली है। उसके लाइसेंसी न होने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस मामले में हर पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर डॉ. रामफल के मुताबिक बेकरी कारोबारी चंद्रमल बलेचा मानस विहार में किराए पर रहते हैं। परिवार में दो बेटे राजेश व तरुण हैं। राजेश की शादी श्वेता से करीब 10 साल पहले हुई थी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे तरुण ने पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई राजेश के कमरे से गोली चलने की आवाज आई है। दरवाजा अंदर से बंद है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था दोनों का शव
पुलिस के मुताबिक दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नजारा देखकर सभी सहम गये। फर्श पर श्वेता व राजेश का शव खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस के मुताबिक शव को देखने के बाद लगा कि राजेश ने पहले पत्नी श्वेता को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली से उड़ा दिया। श्वेता को सामने से गोली लगी थी। वहीं राजेश के कनपटी पर गोली के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा कि किसकी मौत पहले हुई है।
विज्ञापन
पिता व भाई बेसुध हो गिरे
पुलिस की टीम पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा। जैसे ही दरवाजा खुला तो राजेश व श्वेता का खून से लथपथ शव सामने दिखा। बेटे व बहू का शव देखकर चंद्रमल बलेचा बेसुध होकर गिर गये। वहीं राजेश का छोटा भाई तरुण भी बदहवास हो गया। पुलिस के मुताबिक कई बार कार्रवाई के दौरान ही वह बेसुध होकर गिर जा रहा था। दोनों के आंख से लगातार आंसू गिर रहे थे। यही हाल अन्य परिजनों का था।
अवैध पिस्तौल से गोली मारी गई
प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर डॉ. रामफल के मुताबिक दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। कमरे में राजेश के शव के पास एक 0.32 बोर का पिस्तौल मिला है। पिस्तौल का लाइसेंस परिजनों से मांगा गया तो देने में असमर्थता जताई। वहीं पिस्तौल राजेश के पास कहां से इसके बारे में भी बताने में असमर्थ रहे। पुलिस अवैध पिस्तौल के बारे में जानकारी जुटा रही है कि इसे किसने राजेश को दिया था। राजेश ने अगर इसे खरीदा तो कब और किससे? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस खंगाल रही है।
पारिवारिक कलह में हत्या कर खुद को गोली मारी
पुलिस के मुताबिक परिवारीजनों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों में कुछ दिनों से पट नहीं रही थी। श्वेता व राजेश के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। जिसे राजेश के पिता चंद्रमल बलेचा और श्वेता के मायके वाले आपस में बैठकर दोनों समझाते थे। कुछ दिनों तक सब ठीक चलता इसके बाद फिर विवाद होने लगता। स्थिति तलाक तक पहुंच गई थी। लेकिन श्वेता व राजेश का परिवार ऐसा नहीं चाहता था। दोनों की लगातार काउंसलिंग करते रहे। कुछ दिन तक सब ठीक रहता फिर दोनों में झगड़ा शुरू हो जाता। पुलिस के मुताबिक राजेश के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, श्वेता के मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। अगर आरोप लगाते हैं या कोई तहरीर देते हैं तो उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।