{"_id":"674490235d15d8fbd900b03b","slug":"trackmen-will-get-chance-to-become-junior-engineer-supervisor-and-loco-pilot-in-railways-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: अब ट्रैकमैन बन सकेंगे जेई... सुपरवाइजर और लोको पायलट; बस करना होगा ये काम, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: अब ट्रैकमैन बन सकेंगे जेई... सुपरवाइजर और लोको पायलट; बस करना होगा ये काम, पढ़ें पूरी जानकारी
Mon, 25 Nov 2024 08:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:26 PM IST
सार
रेलवे में अब ट्रैकमैन जेई, सुपरवाइजर और लोको पायलट बन सकेंगे। बस उन्हें एक परीक्षा पास करनी होगी। आगे पढ़ें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
रेलवे लाइन दुरुस्त करते कर्मी (फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेलवे में ट्रैकमैनों को जूनियन इंजीनियर(जेई), सुपरवाइजर व लोको पायलट बनने का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें जनरल डिपार्टमेंटल एग्जाम देना होगा। कुल 221 पदों के लिए आवेदन दिसंबर में होगा तथा परीक्षा जनवरी में कराई जाएगी।
विज्ञापन
खास बात यह है कि ट्रैकमैनों के हितों के लिए संघर्ष कर रही एनई रेलवे मजदूर यूनियन के निरंतर प्रयासों से ट्रैक पर कार्य करने वाले ग्रुप डी श्रेणी के ट्रैकमैनों के लिए यह मौका दिया गया है। यूनियन के मंडल मंत्री आनएन गर्ग ने बताया कि जनरल डिपार्टमेंटनल एग्जाम के माध्यम से अब ट्रैकमैंन लोको पायलट, सुपरवाइजर बन सकेंगे।
विज्ञापन
जनवरी में परीक्षा कराई जाएगी
इससे इंजीनियरिंग विभाग के ग्रुप डी कर्मचारियों क़ो प्रमोशन और अन्य विभागों मे जाने के अवसर मिलने से राहत हो जाएगी। प्रमोशन के लिए कुल 221 पोस्ट हैं, जिनके लिए 21 दिसंबर से आवेदन शुरू किया जाएगा तथा जनवरी में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन