फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Township to be built on 50 acres near shooting range in Amausi

Lucknow News: अमौसी में शूटिंग रेंज के पास 50 एकड़ में बसेगी टाउनशिप

Sat, 21 Feb 2026 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Township to be built on 50 acres near shooting range in Amausi
लखनऊ। अमौसी के हड़ाइन खेड़ा स्थित नगर निगम की शूटिंग रेंज के पास खाली 50 एकड़ से अधिक जमीन पर नई टाउनशिप बसाई जाएगी। नगर निगम सदन ने शनिवार को इसका प्रस्ताव मंजूर कर दिया। एलडीए को यह टाउनशिप विकसित करने के लिए जमीन नगर निगम देगा। इसके बदले प्राधिकरण नगर निगम की बदहाल शूटिंग रेंज को संवारने पर आने वाला खर्च उठाएगा। इस पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका प्रोजेक्ट भी बन चुका है।
विज्ञापन

हड़ाइन खेड़ा में नगर निगम ने 19 वर्ष पहले करीब 37 एकड़ में शूटिंग रेंज बनवाई थी। बाद में और जमीन बढ़ाई गई, जिसके बाद अब शूटिंग रेंज 41.60 एकड़ में है। बजट के अभाव में काम न होने से यह धीरे-धीरे बदहाल हो गई। पिछले कई वर्ष से नगर निगम इसे संवारने के प्रयास में है।
विज्ञापन


शूटिंग रेंज का क्षेत्र काफी बड़ा होने के साथ इसकी जमीन भी प्राइम लोकेशन पर है। प्रजेंटेशन के दौरान तय किया गया कि यहां अन्य खेलों के भी आयोजन हों। ऐसी व्यवस्था की जाए कि रोजाना कम से एक हजार लोग और खिलाड़ी पहुंचें। यहां पर क्लब, मैरिज हॉल, गेस्ट हाउस बनाने का भी प्रस्ताव बना। इन सभी कामों पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो वर्ष पहले शासन शूटिंग रेंज को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की मंजूरी दे चुका है। एनआरआई (नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की विशेषज्ञ टीम भी सर्वे के बाद इस पर अनापत्ति दे चुकी है। दो वर्ष से काम बजट के इंतजार में अटका है। अब शासन में तय हुआ है कि प्रोजेक्ट एलडीए को दे दिया जाए। इस पर शनिवार को नगर निगम सदन में शूटिंग रेंज के हस्तांतरण और एलडीए को टाउनशिप विकसित करने के लिए पास की खाली जमीन देने का प्रस्ताव पास किया गया।





इन प्रस्तावों को भी मिली झंड़ी



0 सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में गाटा संख्या 433ख की 1.4710 हेक्टेयर जमीन सीएमओ कार्यालय और आवास के लिए दी जाएगी। गांव में तालाब की जमीन पर छठ पूजा का घाट बनाया जाएगा।


0 हसनपुर खेवली और हरिहरपुर गांव में कल्याण मंडप के लिए जमीन दी जाएगी।

0 मस्तेमऊ में सीएसआर फंड से वृद्धाश्रम और महिला छात्रावास के लिए जमीन दी जाएगी।

0 जेहटा व नटकुर गांव में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने के लिए जमीन दी जाएगी।

0 मियावाकी नीति से वन बनाने के लिए उद्यान विभाग को जमीन दी जाएगी।



---

कोट

शूटिंग रेंज को फिर से बनाने का काम एलडीए करेगा। इस पर आने वाला खर्च भी वही उठाएगा। इसके बदले नगर निगम टाउनशिप विकसित करने के लिए एलडीए को पास में जमीन देगा।

- गौरव कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed