फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tourism: UP becomes the first choice of tourists in the country, 47.61 crore people came in just nine months,

टूरिज्म: देश में पर्यटकों की पहली पसंद बना यूपी, सिर्फ नौ महीने में आए 47.61 करोड़ लोग, ये जगह टॉप पर

Wed, 11 Dec 2024 09:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Dec 2024 09:37 PM IST
सार

Tourist place in UP: यूपी देश में पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। आने वाले समय में जब प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होना है यह आंकड़ा भी भी बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
Tourism: UP becomes the first choice of tourists in the country, 47.61 crore people came in just nine months,
यूपी के पर्यटक स्थल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल देशी-विदेशी पर्यटकों को काफी भा रहे हैं। हाल के दिनों में पर्यटन विभाग की ओर से विकसित की गई सुविधाएं व प्रचार-प्रसार पर्यटकों को और आकर्षित कर रहे हैं। एक तरफ जहां पिछले पूरे साल में 48 करोड़ पर्यटक आए थे। वहीं इस साल जनवरी से सितंबर के बीच (नौ महीने में ही) 47.61 करोड़ पर्यटक आ चुके हैं। बचे हुए तीन महीने में यह संख्या अभी और बढ़ेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में गत 09 माह में आए 47.61 करोड़ पर्यटकों में घरेलू की संख्या 47.47 करोड़ और विदेशी की 14 लाख से अधिक है। इसकी वजह से पर्यटन सेक्टर से जुड़े व्यावसायियों व कारोबारियों को भी काफी लाभ मिला है। प्रदेश सरकार पर्यटन सेक्टर को प्राथमिकता दे रही है और प्रयास कर रही है कि देश में आने वाला हर विदेशी पर्यटक एक बार यूपी जरूर आए। इसके लिए पर्यटक फ्रेंडली वातावरण तैयार किया गया है।
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के मुख्य केंद्र में धार्मिक और आध्यात्मिकत स्थल हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इस साल नौ महीने में 135590523 पर्यटक आए। इसमें 135587370 घरेलू व 3153 विदेशी हैं। इसी तरह मथुरा में कुल 68155926 श्रद्धालु आए। इसमें 68068697 घरेलू और 87229 विदेशी पर्यटक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काशी में कुल 62718417 श्रद्धालु आए। इसमें 62534381 घरेलू और 184036 विदेशी पर्यटक हैं। प्रयागराज में कुल 48010970 पर्यटक आए, जिसमें 48006180 घरेलू और 4790 विदेशी हैं। मिर्जापुर में कुल 11818401 पर्यटक आए हैं। इसके साथ ही आगरा व कुशीनगर आदि स्थलों पर भी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं। पर्यटकों ने ईको सर्किट में भी खूब रुचि दिखाई है। प्रदेश में पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए सरकार लगातार प्रयाश कर रही है। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाला हर पर्यटक यूपी पर्यटन का ब्रांड एम्बेस्डर बनकर जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed