फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tourism development in Ayodhya will be done with 200 crore.

UP: अयोध्या में 200 करोड़ से किया जाएगा पर्यटन विकास, पर्यटन विभाग ने भेजा नया बजट प्रस्ताव

Thu, 01 Feb 2024 03:41 PM IST
ishwar ashish अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Feb 2024 03:41 PM IST
सार

अयोध्या में पर्यटन योजनाओं को गति दी जाएगी। इसके लिए बजट प्रस्ताव भेज दिया गया है। विभाग बजट आवंटन के बाद कराए जाने वाले कार्यों की विस्तृत योजना तैयार करेगा।

विज्ञापन
Tourism development in Ayodhya will be done with 200 crore.
प्राण प्रतिष्ठा समारोह की एक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में भी अयोध्या के मूलभूत विकास पर फोकस किया जाएगा। इसके तहत पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्या के लिए 200 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। इससे अयोध्या में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा, ताकि आने वाले पर्यटक यहां से बेहतर अनुभव लेकर जाएं।

विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार 200 करोड़ से पर्यटकों के लिए ईको टूरिज्म, लाइट एंड साउंड, पार्क, कुंड, मंदिरों के विकास, बैठने के लिए बेंच, साफ पानी, पार्किंग की सुविधा, शौचालय आदि का काम कराया जाएगा। विभाग बजट आवंटन के बाद विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगा। पर्यटन विभाग ने अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के लिए भी तीन करोड़ का बजट प्रस्ताव भेजा है। अयोध्या में हुई योगी कैबिनेट की बैठक में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के गठन का प्रस्ताव पास किया गया था। इस राशि से भी यहां पर पर्यटन विकास व अवस्थापना से जुड़े काम, पर्व, त्योहार, यहां की व्यवस्थाओं को और बेहतर ढंग से कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा में टिकट वितरण: दूसरे दलों से आए हुए आयातित प्रत्याशियों को मिले ज्यादा मौके, पार्टी में उभरा असंतोष
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: कांग्रेस बोली सपा ने नहीं निभाया गठबंधन धर्म, सपा ने कहा-मप्र चुनाव से लिया सबक


पर्यटन विभाग के निदेशक प्रखर मिश्रा ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं/ पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हो रही है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं/ पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, हर आवश्यक सुविधाएं उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि देवीपाटन व शुकतीर्थ विकास परिषद के लिए भी तीन-तीन करोड़ का नया बजट प्रस्ताव भेजा गया है।

नैमिषारण्य के लिए 100 करोड़ का बजट प्रस्ताव
पर्यटन विभाग ने सीतापुर स्थित नैमिषारण्य में भी पर्यटन विकास के लिए 100 करोड़ का नया बजट प्रस्ताव भेजा है। इससे यहां भी श्रद्धालुओं/ पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं व कुंड-मंदिरों के सुंदरीकरण आदि योजनाओं को गति देने में आसानी होगी। विभाग की योजना है कि अयोध्या आने वाले लोगों को भ्रमण के लिए भी नैमिषारण्य लाया जाए।

देव दीपावली को देंगे और भव्य रूप
पर्यटन निदेशक प्रखर मिश्रा ने बताया कि वाराणसी में देव दीपावली पर बड़ा आयोजन होता है। अभी हम वहां पर अन्य मद से काम कराते हैं। इस बार इसके लिए 10 करोड़ का नया बजट प्रावधान भेजा गया है। इससे देव दीपावली को और भव्यता दी जाएगी। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के लिए 10 करोड़ का नया प्रस्ताव भेजा गया है, आगे इसे और विस्तार देने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed