फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   totaram yadav arrested from mainpuri

शिवपाल के मंच से गिरफ्तार हुए बूथ कैप्चरिंग के आरोपी तोताराम

Wed, 30 Dec 2015 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Dec 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
totaram yadav arrested from mainpuri

सपा नेता और पैकफेड के चेयरमैन तोताराम यादव को पुलिस ने मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया। तोताराम पर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग का आरोप था। उनका बूथ कैप्चरिंग वीडियो काफी वायरल भी हुआ था।

विज्ञापन


बुधवार को तोताराम यादव की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह मैनपुरी में हो रहे लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह के कार्यक्रम में थे। वह कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे। पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया। कार्यक्रम के बीच में पहुंची पुलिस की इस कार्रवाई से वहां अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

क्या था मामला

totaram yadav arrested from mainpuri

सपा नेता और पैकफेड के चेयरमैन तोताराम यादव पर पंचायत चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप था। बूथ कैप्चर‌िंग की शिकायत मिलने के साथ उस वक्त एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बूथ कैप्चर‌िंग करते नजर आ रहे थे।

विकास खंड बेवर के रायपुर गांव में बूथ कैप्चरिंग कर फर्जी वोट डालते हुए तोताराम को कैमरे में कैद कर लिया गया था।

हालांकि तोताराम ने इस मामले में सफाई दी थी और कहा,कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं।

उनका कहना था‌ कि कॉलेज के बाद से वह कुर्ता-पायजामा पहनना छोड़ चुके हैं जबकि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कुर्ता-पायजामा पहने है।

बूथ कैप्चर‌िंग की खबर सुर्खियों में आई तो चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इस मामले में तोताराम सहित 17 लोगों पर केस दर्ज कर लिया था। चुनाव आयोग ने भी चूक मानते हुए उक्‍त बूथ पर दोबारा मतदान कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed