फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Toppers will be honoured in Medhavi Chhatra Samman Samaroh.

Medhavi Chhatra Samman: अमर उजाला 'मेधावी छात्र सम्मान' समारोह कल, सम्मानित किए जाएंगे टॉपर्स

Wed, 02 Nov 2022 10:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Nov 2022 10:22 AM IST
सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के टॉपर्स को अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Toppers will be honoured in Medhavi Chhatra Samman Samaroh.
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2021-22 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेरिट में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को लखनऊ में बृहस्पतिवार को अमर उजाला ‘मेधावी छात्र सम्मान’ समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें सम्मानित करेंगे। सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में अमर उजाला की ओर से मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में इस वर्ष भी प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में पहले दस स्थान पर रहने वालों के साथ ही जिले स्तर पर पहला स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। ये मेधावी प्रदेश के सभी जिलों से 2 नवंबर की शाम लखनऊ पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. सरिता तिवारी के साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed