{"_id":"d619dc4849e7a013160f2e62a01ba547","slug":"toppers-from-lucknow-in-icse-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं में भी लखनऊ के होनहार रहे टॉप पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं में भी लखनऊ के होनहार रहे टॉप पर
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Mon, 18 May 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के इंटरमीडिएट यानि आईएससी व हाईस्कूल यानि आईसीएसई का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया।
विज्ञापन
इसमें सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। सेठ एमआर जयपुरिया के छात्र तथागत भाटिया ने आईसीएससी में ऑल इंडिया दूसरा स्थान हासिल किया है। इसे 99 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं आईएससी में सीएमएस महानगर की दो छात्रा श्रेया श्रीवास्तव व प्रज्ञा मिश्रा ने 99.35 अंक हासिल किए हैं।ये दोनों छात्राएं ऑल इंडिया लेवल पर तीसरे स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन
वहीं आईएससी में ही सीएमएस गोमतीनगर की छात्रा शुभी जैन ने 98.75 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और सीएमएस महानगर ब्रांच के स्टूडेंट दिव्यांशु मिश्रा ने 98.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। लखनऊ पब्लिक इंटर कॉलेज, स्टेला मैरी, एसकेडी एकेडमी सहित कई स्कूलों के मेधावियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।